- Home
- Lifestyle
- Food
- Lunch Idea For Senior Citizens: 70+ में भी दिखे 50 जैसी फुर्ती, लंच में खाएं ये 5 One Pot Meal
Lunch Idea For Senior Citizens: 70+ में भी दिखे 50 जैसी फुर्ती, लंच में खाएं ये 5 One Pot Meal
One Pot Meal For Elderly People: अगर आपके घर में बुजुर्ग रहते हैं और दोपहर के खाने के लिए आप उन्हें आसानी से पचने वाला हल्का, नरम और वन पॉट मील देना चाहते हैं, तो ये पांच ऑप्शन आप बना सकते हैं।

मूंग दाल खिचड़ी
बुजुर्गों के लिए लाइट, सॉफ्ट और आसानी से पचने वाला बेस्ट ऑप्शन मूंग दाल खिचड़ी है। इसके लिए कुकर में मूंग दाल और चावल के साथ हल्दी, नमक, जीरा, थोड़ा सा घी डालकर पकाएं। चाहे तो ऊपर से जीरा, राई और हींग का तड़का भी लगा सकते हैं। ये कमजोरी, गैस और पाचन के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है।
और पढ़ें- Veg Breakfast Ideas: घर में है बुजुर्ग सास-ससुर तो नाश्ते में दें ये 5 पौष्टिक रेसिपी
वेजिटेबल दलिया खिचड़ी
वेजिटेबल दलिया फाइबर और एनर्जी से भरपूर होता है। आप गेहूं या जौ का दलिया लेकर उसमें अपनी पसंद की सॉफ्ट सब्जी जैसे लौकी, मटर, गाजर डालें। थोड़ा हल्का मसाला डालकर इसे कुकर में पकाएं। चाहे तो ऊपर से घी का तड़का स्वाद के लिए लगाएं। ये कब्ज और डायबिटीज में फायदेमंद होती है।
लौकी कर्ड राइस
गर्मियों के दिनों में बुजुर्गों के पेट को ठंडक देने के लिए आप उनके लिए लौकी कर्ड राइस भी बना सकते हैं। इसके लिए कुकर में लौकी, चावल और नमक डालकर पहले प्रेशर कुक कर लें, फिर इसमें साउथ इंडियन स्टाइल तड़का देने के लिए पैन में थोड़ा सा तेल, राई, कड़ी पत्ता और हींग डालें, फिर इसे लौकी वाले चावल में मिलाएं। ऊपर से दही डालकर हल्का सा नमक डालें और इस सर्वे करें। ये लौकी कर्ड राइस एसिडिटी और गैस में राहत देता है।
सब्जियों वाली ओट्स खिचड़ी
वन पॉट मील में वेजिटेबल ओट्स खिचड़ी एक हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन है। आप रोल्ड ओट्स के साथ मूंग दाल डालें, इसमें सॉफ्ट सब्जियां जैसे- प्याज, टमाटर, आलू, लौकी, शिमला मिर्च डालकर प्रेशर कुक करें। घी का लाइट तड़का डालकर पकाएं। ये कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती है।
होल सम वेजिटेबल सूप
बुजुर्गों के लिए आप हैवी खाने की जगह लंच में एक होल सम वेजिटेबल सूप भी बना सकते हैं। इसमें आप ब्रोकली, बादाम, मोरिंगा, टमाटर, प्याज, लहसुन जैसी चीजों को हल्का सा बटर से फ्राई करके बारीक पीस लें, फिर इसका स्मूद सूप बनाएं और बुजुर्गों को लंच से पहले या लंच में दें।