Best Wok For Kheer: खीर बनाने के लिए कौन सा बर्तन बेस्ट है? जानें पीतल, कांसा, स्टील, नॉन-स्टिक और एल्युमीनियम कढ़ाई के फायदे-नुकसान। सही कढ़ाई चुनें ताकि खीर न जले, न चिपके और बने बिल्कुल क्रीमी और टेस्टी।

Kheer Cooking Pot Choice: खीर भारतीय रसोई की सबसे पसंदीदा मिठाई है, लेकिन इसका स्वाद और टेक्सचर सिर्फ चावल, चीनी और दूध से नहीं, बल्कि उस कढ़ाई पर भी निर्भर करता है जिसमें इसे पकाया जाता है। गलत धातु के बर्तन में खीर बनाने से यह नीचे चिपक सकती है, जल सकती है या स्वाद बिगड़ सकता है। इसलिए सही मेटल की कढ़ाई चुनना जरूरी है। आज हम आपको खीर बनाने के लिए बेस्ट मेटल की कढ़ाई के बारे में बताएंगे, जो हेल्थ और टेस्ट दोनों के लिए बेस्ट है।

पीतल और कांसे की कढ़ाई– खीर के लिए सबसे बेस्ट

खीर बनाने के लिए पीतल या कांसे की कढ़ाई सबसे अच्छी मानी जाती है। इन धातुओं के बर्तन में आंच धीरे-धीरे और समान रूप से फैलती है, जिससे चावल और दूध नीचे चिपकते नहीं हैं।

  • इसमें बनी खीर गाढ़ी, क्रीमी और देसी स्वाद वाली होती है।
  • धीमी आंच पर पकाने से दूध औटकर असली मिठास देता है।
  • अगर आपके घर में पुराना पीतल या कांसे की कढ़ाई है तो वही बेस्ट ऑप्शन है।

इसे भी पढ़ें- Cooking Tips: लोहे की कढ़ाई में काली नहीं बनेगी सब्जी, आजमाएं 5 किचन हैक्स

स्टील की कढ़ाई– ठीक है लेकिन ध्यान रखना होगा

  • स्टील की कढ़ाई खीर बनाने के लिए ओके है, लेकिन इसकी सबसे बड़ी कमी है कि यह आंच बहुत तेजी से पकड़ती है।
  • अगर लगातार कलछी नहीं चलाएंगे तो खीर नीचे चिपककर जल्दी जल सकती है।
  • मध्यम या धीमी आंच पर ही खीर बनाएं।
  • अगर पीतल/कांसा उपलब्ध न हो तो अच्छी क्वालिटी की मोटे तले वाली स्टील कढ़ाई यूज करें।

नॉन-स्टिक कढ़ाई– ठीक है लेकिन रिस्क के साथ

  • नॉन-स्टिक कढ़ाई में खीर जलती नहीं है, लेकिन इसकी कोटिंग थोड़े समय बाद निकलने लगती है।
  • कोटिंग निकलने से केमिकल्स खाने में जा सकते हैं, जो हेल्थ के लिए सेफ नहीं है।
  • यह हाई मेंटेनेंस भी होती है और लंबे समय के लिए सेफ ऑप्शन नहीं है।

एल्युमीनियम की कढ़ाई– हेल्थ के लिए बिल्कुल ठीक नहीं

  • एल्यूमीनियम बर्तन में खीर बनाना हेल्थ के नजरिए से सही नहीं माना जाता।
  • इसमें गर्म होने पर टॉक्सिक एल्यूमिनियम पार्टिकल्स खाने में मिल सकते हैं।
  • लगातार इस्तेमाल से यह शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- लोहे, पीतल या नॉन स्टिक कड़ाही? डेली कुकिंग के लिए बेस्ट कौन?