Tips to prepare Aloo Bhujia: घर में बिना तेल के क्रिस्पी और स्पाइसी आलू भुजिया बनाएं। एयर फ्रायर या ओवन में हेल्दी तरीके से तैयार आलू भुजिया बनाने के आसान टिप्स जानें।

Aloo Bhujia without oil: स्पाइसी, क्रंची आलू भुजिया खाना आखिर किसे नहीं पसंद। शाम की चाय हो या फिर भूख मिटाने के लिए कुछ झटपट चाहिए हो, आलू भुजिया हर समय कम आती है। वैसे तो आलू भुजिया को ज्यादातर लोग पसंद करते हैं लेकिन तेल में भुना होने के कारण आलू भुजिया हेल्दी स्नेक नहीं माना जाता। मास्टरशेफ नेहा दीपक शाह ने आलू भुजिया को हेल्दी बनाने का सिंपल ऑप्शन बताया है। आप भी जानिए कि आखिर घर में बिना तेल के कैसे आलू भुजिया तैयार की जा सकती है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उबली आलू का तैयार करें सॉफ्ट डो

घर में आलू भुजिया बनाने के लिए आपको आलू का सॉफ्ट डो तैयार करना होगा। इसके लिए उबले मैस्ड आलू में बेसन, रेड चिली पाउडर, थोड़ी हल्दी, धनिया पाउडर, नमक, पोहे का पाउडर अच्छी तरीके से मिलाकर डो तैयार कर लें। आपको डो सॉफ्ट बनाना है ताकि आलू भुजिया क्रिस्पी बनें। डो बनाते समय थोड़ा सा तेल भी मिला सकते हैं। 

View post on Instagram

और पढ़ें: चाय को कम दूध के गाढ़ा कैसे बनाएं? आजमाएं 5 आसान हैक्स

आलू भुजिया को करें बेक या एयर फ्राई

आलू भुजिया को बिना तेल में तले तैयार करने के लिए आपको एयर फ्रायर की जरूरत पड़ेगी। आप चाहे तो आलू भुजिया एयर फ्रायर में फ्राई कर सकती हैं या फिर बेक करें। स्पाइरल मशीन की मदद से आलू डो को बटर पेपप में डालकर घुमावदार शेप दें। अब बटर पेपर को एयर फ्रायर मशीन में रख दें। आठ मिनट में आलू भुजिया पक कर तैयार हो जाएंगी। 

ओवरकुक करने से बचें आलू भुजिया

अगर आलू भुजिया क्रिस्पी बनाना चाहते हैं, तो सेव मशीन से निकालते समय सर्कुलर मोशन में बटर पेपर में फैलाएं। ऐसा करने से एक दूसरे के ऊपर सेव नहीं लिपटेंगे। वहीं एयर फ्रायर में आलू भुजिया को ओवरकुक करने की गलती ना करें। डो बनाते समय ना तो उसे ज्यादा गीला करें और न ही बहुत ज्यादा टाइट बनाएं। कुछ बातों का ध्यान रख आप घर में बिना तेल के क्रिस्पी आलू भुजिया बना सकते हैं।

और पढ़ें: 2 ऐसे प्लांट, जिसके फूल-पत्ती और फल तीनों से बनते हैं शानदार डिश, क्या आपको है पता