Cucumber Tambuli: गर्मियों में शरीर को ठंडक देने वाली खीरे की ताम्बुली रेसिपी। जानें कैसे बनाएं यह प्रोबायोटिक-रिच साउथ इंडियन डिश घर पर, जो पेट की गर्मी से दे राहत।

Tambuli summer recipe: गर्मियों में पेट को ठंडक पहुंचाने के लिए आप खीरे की ताम्बुली बनाकर ट्राई कर सकती हैं। ये स्वाद में लजीज होती है और पेट की समस्या से राहत भी पहुंचाती है। कर्नाटक में फेमस तांबुली गर्मी के महीने में स्वाद से खाई जाती है। अगर आप नैचुरल तरीके से पेट को ठंडक पहुंचाना चाहते हैं तो तांबुली ट्राई करके देख सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रोबायोटिक्स से भरपूर खीरे की ताम्बुली

ताम्बुली थंपू शब्द से मिलकर बना है जिसका अर्थ ठंडक से है। आप दही की करी को पतला करके स्वादिष्ट करी तैयार कर सकते हैं। अगर शरीर को हाइड्रेट रखना है तो दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स का इस्तेमाल जरूर करें। प्रोबायोटिक्स पेट की समस्याओं को ठीक रखते हैं। आप पानी को करी में मिलाकर शरीर में डीहाइड्रेशन की समस्या को भी कम कर सकते हैं।

  1. खीरा ताम्बुली बनाने के लिए सबसे पहले खीरे को पील करके ग्रेड कर लें। फिर करीब आधा कप कोकोनट ग्रेट कर लें। करीब 1 मिर्च, 1 कप बटरमिल्क, हरी मिर्च, नमक, मिलाकर खीरा ताम्बुली तैयार करें।
  2. मिक्सर जार में खीरा, कोकोनट ग्रेटिंग, ग्रीन चिली, बटरमिल्क को मिलाकर पेस्ट बना लें। आप जरूरत के हिसाब से पानी भी मिला सकती हैं।
  3. अब पेस्ट में पसंद के हिसाब से नमक मिलाएं और साइड में रख दें। आप चाहे तो उड़द दाल का रंग बदलने तक नारियल के तेल में पकाएं। फिर हल्दी को ही मिला लें। हल्का मिला लें और फिर करी पत्ती या तिल के दानों को आवश्यकतानुसार मिलाएं।

खट्टे दही का न करें सेवन

खीरे की ताम्बुली को न सिर्फ उबले हुए चावल बल्कि पापड़ के साथ भी खा सकते हैं। आप चाहे तो सिर्फ खीरा ताम्बुली का सेवन अकेले ही कर सकते हैं। कोशिश करें कि खीरा ताम्बुली के लिए ज्यादा खट्टा दही न लें। ज्यादा खट्टा दही आपका पेट भी खराब कर सकता है।