जब हमारे घर में खाने के लिए कुछ नहीं होता तो अक्सर लोग मैगी बना कर खा लेते हैं, लेकिन ऐसी मैगी आपने देख ली तो आप इसे खाना तो दूर देखना भी पसंद नहीं करेंगे।

फूड डेस्क: अक्सर हम आपको ऐसे वीडियो दिखाते हैं, जिसमें स्ट्रीट वेंडर फूड इनोवेशन करते हुए नजर आते है और कुछ एक्सपेरिमेंटल डिश बना देते हैं। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर मैगी की एक ऐसी डिश वायरल हो रही है, जिसे देखकर आप भी अपना सिर पीट लेंगे। जी हां, हम सबकी फेवरेट मैगी को कॉफी और दूध के साथ एक शख्स ने बना कर इसका कबाड़ा कर दिया और अब इसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है और इसे गुनाह तक कहा जा रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हायो रब्बा… क्यों बना दी काफी वाली मैगी

इंस्टाग्राम पर hnvstreetfood नाम से बने पेज पर कॉफी वाली मैगी का वीडियो शेयर किया गया। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक स्ट्रीट वेंडर पहले पैन में दूध को गर्म करता है, फिर इसके बाद इसमें मैगी का एक पैकेट डाल देता है। इसके बाद गाजर, टमाटर, शिमला मिर्च जैसी सब्जियां डालता है। मैगी मसाले का पैकेट डालता है और आखिर में इसमें एक चम्मच भर के काफी डाल देता है और वीयर्ड कॉफी वाली मैगी तैयार करता है। इसके बाद एक शख्स बनाने वाले को यह मैगी खाने के लिए बोलता है। हालांकि, उनके अनुसार इस मैगी का टेस्ट तो अच्छा है, लेकिन इसकी कोई गारंटी नहीं है कि यह टेस्ट आपको पसंद आएगा कि नहीं।

View post on Instagram

यूजर्स बोले यह है गुनाह

सोशल मीडिया पर कॉफी वाली मैगी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और हजारों लोग इसे लाइक कर चुके हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि मुझे तो चक्कर आ रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि जब आप मैगी और कॉफी अफोर्ड नहीं कर पाओ तो दोनों को साथ में मिलाकर खा लो। एक अन्य यूजर ने लिखा कि डायरेक्ट जहर ही दे दो भाई। तो एक ने लिखा कि मैगी को ही क्यों हमेशा बलि चढ़ाते हो? बता दें कि मैगी के साथ एक्सपेरिमेंट करता हुआ यह कोई पहला वीडियो नहीं है, इससे पहले कई फूड वेंडर्स क्रिएटिविटी के नाम पर मैगी से अनोखी डिशेज बन चुके हैं। कुछ का स्वाद तो कमाल होता है लेकिन कुछ देखते से ही गुस्सा चढ़ जाता है।

और पढ़ें- बनाने के बाद चिपचिपे हो जाते हैं नूडल्स, तो एक बार ट्राई करें यह हैक