- Home
- Lifestyle
- Food
- Watermelon Peel Reuse: तरबूज के छिलके न फेंके! मुरब्बा, सब्जी और सलाद बनाने के आसान और हेल्दी तरीके
Watermelon Peel Reuse: तरबूज के छिलके न फेंके! मुरब्बा, सब्जी और सलाद बनाने के आसान और हेल्दी तरीके
Watermelon Peel Recipes: गर्मियों में तरबूज खूब आता है। लाल लाल तरबूज खाकर अगर आप भी इसके छिलके फेंक देते हैं, तो जरा रुक जाइए क्योंकि इसके अंदर सफेद वाला हिस्सा बहुत ही हेल्दी और टेस्टी होता है, जिससे आप कई तरह की डिश बना सकते हैं...

कैसे करें तरबूज के छिलके का इस्तेमाल
तरबूज के सफेद छिलके की स्वादिष्ट सब्जी बन सकती है। इसके लिए छिलके का हरे भाग हटाकर सफेद हिस्से को छोटे टुकड़े में काट लें। अब कढ़ाई में तेल, जीरा, राई, प्याज और इसके छिलके डालकर हल्दी, नमक, मिर्च, मसाले डालें। अच्छी तरह से भूनें। चाहे तो इसमें आलू और टमाटर भी मिला सकते हैं। ये बहुत ही लाइट और हेल्दी सब्जी होती है।
और पढे़ं- क्यो नहीं फेंकने चाहिए तरबूज के बीज, जानें इसके 7 जबरदस्त फायदे

सलाद में करें इस्तेमाल
तरबूज के छिलकों का इस्तेमाल आप सलाद के रूप में भी कर सकते हैं। यह स्वाद में खीरा जैसा लगता है। इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में कट करें। इसके साथ प्याज, टमाटर, खीरा, गाजर मिलाएं। ऊपर से नमक, नींबू और चाट मसाला डालकर हेल्दी और क्रंची सलाद तैयार करें।
मुरब्बा
तरबूज के छिलकों का मुरब्बा भी बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। इसके लिए हरे भाग को हटाकर सफेद भाग को स्क्वायर पीस में कट कर लें। इसे अच्छी तरह से उबालकर चाशनी में डालें। इलायची और केसर डालकर इसका स्वाद बढ़ाएं। ये बच्चों बड़ों दोनों को बहुत पसंद आता है।
जूस या स्मूदी में करें इस्तेमाल
तरबूज के सफेद हिस्से का इस्तेमाल आप जूस या फिर स्मूदी में कर सकते हैं। इससे बहुत नटी और टेस्टी स्वाद आता है। इसके लिए सफेद हिस्से को छोटे-छोटे टुकड़े में काटकर मिक्सी में डालें। स्वाद के लिए नींबू और पुदीना मिलाकर एक हेल्दी ड्रिंक बनाएं। ये ड्रिंक शरीर को ठंडक देती है और पानी के लेवल को बनाई रखती है।
अचार में करें इस्तेमाल
तरबूज के छिलकों का इस्तेमाल आप अचार बनाने के लिए भी कर सकते हैं। इसके सफेद हिस्से को चौकोर भाग में काटकर नमक, हल्दी और मसाले के साथ मिलाएं। सरसों का तेल गर्म करें, इसमें अचार का मसाला डालें। ऊपर से तरबूज के छिलके डालकर इसे 4 से 5 दिन धूप में रखें और अचार रेडी करें।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.