22 जुलाई को विश्व आम दिवस मनाया जाता है, ऐसे में चलिए जानते हैं भारत समेत दुनियाभर के सबसे महंगे आम के बारे में। भारत के नूंरजहां से लेकर जापान के मियाजाकी आम तक, ये हैं दुनिया के मोस्ट एक्सपेंसिव मैंगो चलिए जानते हैं विस्तार से।
आम को यूं ही फलों का राजा नहीं कहा जाता। इसकी मिठास, खुशबू और स्वाद का कोई जवाब नहीं। भारत और विदेशों में 10 रुपये से लेकर लाखों रुपये तक एक किलो आम का दाम होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ आम इतने महंगे होते हैं कि उन्हें खरीदने से पहले कोई भी 10 बार सोचता है? कि इसे खरीदने से बढ़िया मैं गोल्ड खरीद लूं ताकि उसे बेचने पर पैसा तो मिलेगा। विश्व आम दिवस (World Mango Day), हर साल 22 जुलाई को मनाया जाता है, इस मौके पर फलों के राजा आम के कुछ सबसे महंगे किस्मों के बारे में जानेंगे, जो बाजारों में लाखों रुपये किलो में मिलता है।
ये है दुनिया के सबसे महंगे आम के किस्म (Expensive Mango Variety)
मियाजाकी आम (Miyazaki Mango) – जापान
कीमत: ₹2.5 लाख से ₹3 लाख प्रति किलो तक।
इस आम को जापान के मियाजाकी शहर में उगाया जाता है।
इसे "एग ऑफ सनशाइन" (Egg of Sunshine) भी कहा जाता है।
लाल-सुनहरा रंग, बहुत ही मीठा, जूस से भरपूर इस आम के स्वाद के लिए ये मशहूर है।
हर एक आम को खास देखभाल और पैकिंग के साथ तैयार किया जाता है।
इसमें बीटा-कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स ज्यादा होते हैं।
हेलन केलर मैंगो (Helen Keller Mango) – अमेरिका
कीमत: $1,500 प्रति टुकड़ा (₹1.2 लाख के करीब)।
दिव्यांग एक्टिविस्ट हेलन केलर से प्रेरित इस आम का नाम रखा गया है।
अमेरिका में लिमिटेड फार्म में उगता है।
टैंगी-सिट्रस फ्लेवर, बड़ी साइज और अनोखा स्वाद के लिए लोगों का फेवरेट।
दुर्लभ किस्म, केवल खास ऑर्डर पर इसे खरीदा जाता है।
नूरजहां आम (Noorjahan Mango) – मध्य प्रदेश, भारत
कीमत: ₹1500–₹2500 प्रति आम
मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में इस आम के किस्म को पाया जाता है।
एक आम का वजन होता है 2–3 किलो तक होता है।
मुगलों के जमाने से मशहूर और मुगल रानी के नाम से प्रेरित इस आम का नाम रखा गया है।
मध्य प्रदेश के खास वातावरण में उत्पादन होने के कारण सीमित मात्रा में ही इसका पैदावार होता है।
स्वाद में रॉयल और इसका टेक्सचर काफी रिच होता है।
सेंदुरा आम (Sendura Mango) – थाईलैंड
₹50,000–₹1 लाख प्रति जोड़ी
थाईलैंड की रॉयल फैमिली के लिए रिजर्व होती है ये सेंदुरा आम।
गोल्डन कलर, हाई शुगर कंटेंट, जूसी और स्मूथ टेक्सचर।
शादी-विवाह या स्पेशल समारोहों में दिया जाता है।
इसे "Prestige Mango" भी कहा जाता है।
जूलिएट आम (Juliet Mango) – ऑस्ट्रेलिया
कीमत: ₹30,000–₹50,000 प्रति किलो
नई किस्म जिसे वैज्ञानिकों ने डेवलप किया है।
लाइट पिंक और येलो शेड में आता है।
स्वाद में बाकी आमों से काफी अनोखा – मीठा और फ्रूटी मिक्स।
बहुत कम मात्रा में ही बाजार में आता है, जिसके कारण ये काफी महंगा है।
आम के महंगे होने के पीछे क्या कारण है?
लिमिटेड प्रोडक्शन।
खास मिट्टी और मौसम में ही उगते हैं।
हाई न्यूट्रिशन वैल्यू और यूनिक टेस्ट।
रॉयल पैकेजिंग और एक्सपोर्ट क्वालिटी।
आम की कुछ वैरायटी तो सिर्फ गिफ्टिंग के लिए रिजर्व रहती हैं।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.