Grow Expensive Spices at Home: घर में काली मिर्च, इलायची, अदरक और हल्दी जैसे महंगे मसाले उगाना अब आसान है। केले के छिलके से बनी ऑर्गेनिक खाद पौधों को जरूरी पोषण देने में मदद करती है, जिससे उनकी ग्रोथ बेहतर हो सकती है और किचन गार्डन भी हरा-भरा बना रहता है।

Kitchen Garden Hacks: रसोई में इस्तेमाल होने वाले कई मसाले काफी महंगे होते हैं, लेकिन इन्हें घर के गमले या किचन गार्डन में आसानी से उगाया जा सकता है। अगर पौधों की अच्छी ग्रोथ चाहते हैं, तो केले के छिलके का इस्तेमाल एक बेहतरीन देसी उपाय साबित हो सकता है। केले के छिलकों में मौजूद पोटैशियम, फॉस्फोरस और अन्य पोषक तत्व पौधों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 4 महंगे मसालों के बारे में, जिन्हें इस आसान हैक से बेहतर तरीके से उगाया जा सकता है।

काली मिर्च के पौधे के लिए फायदेमंद है केले का छिलका

काली मिर्च का पौधा पोषक तत्वों से भरपूर मिट्टी में अच्छी तरह बढ़ता है। केले के छिलकों को छोटे टुकड़ों में काटकर मिट्टी में मिलाने या उनका लिक्विड फर्टिलाइजर बनाकर डालने से पौधे को जरूरी पोषण मिलता है। इससे बेल की ग्रोथ बेहतर हो सकती है। इसके तेजी से ग्रोथ के लिए आप केले के एक टुकड़े में काली मिर्च डालकर गमले में लगाएं तो रिजल्ट और बेहतर मिलेगा।

इलायची की ग्रोथ को मिल सकता है बढ़ावा

इलायची का पौधा नमी और जैविक खाद पसंद करता है। केले के छिलकों से बनी कंपोस्ट मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने में मदद कर सकती है। नियमित अंतराल पर सीमित मात्रा में इसका उपयोग करने से पौधे की जड़ें मजबूत रहने में सहायता मिलती है।

ये भी पढ़ें- जड़ों का मिट्टी से बाहर आना है खतरे की घंटी, 4 साइन दिखते ही करें पौधों की रीपॉटिंग

अदरक की अच्छी पैदावार के लिए करें इस्तेमाल

अदरक उगाते समय मिट्टी में जैविक पोषण बनाए रखना जरूरी होता है। केले के छिलकों को सुखाकर पीस लें और पाउडर के रूप में मिट्टी में मिलाएं। इससे मिट्टी की गुणवत्ता बेहतर बनी रहती है, जो अदरक के कंदों के विकास में सहायक हो सकती है।

View post on Instagram

हल्दी के पौधे को मिलेगा नेचुरल पोषण

हल्दी के पौधे को भी पोटैशियम और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्वों की जरूरत होती है। केले के छिलकों से तैयार ऑर्गेनिक खाद मिट्टी में मिलाने से पौधे की बढ़वार और जड़ों के विकास को समर्थन मिल सकता है। ध्यान रखें कि अधिक मात्रा में खाद डालने से बचें और मिट्टी की नमी संतुलित रखें।

ये भी पढ़ें- पके बेल से बेलपत्र का पौधा कैसे उगाएं? मानसून में अपनाएं आसान तरीका

केले का लिक्विड फर्टिलाइजर बनाने का आसान तरीका

2-3 केले के छिलकों को छोटे टुकड़ों में काटकर 1 लीटर पानी में 24–48 घंटे के लिए भिगो दें। इसके बाद पानी को छानकर महीने में 1-2 बार पौधों की जड़ों में डालें। यह एक आसान ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर है, लेकिन इसे संतुलित मात्रा में ही इस्तेमाल करें। साथ ही, पौधों को पर्याप्त धूप, अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी और नियमित देखभाल भी जरूरी है।