Budget Christmas Tree: क्रिसमस डेकोरेशन के लिए महंगे आर्टिफिशियल ट्री की जगह आधी कीमत में रीयल Norfolk Island Pine खरीदें। 150–2500 रुपये में उपलब्ध यह पौधा घर के कोने को खूबसूरत बनाता है।
दिसंबर का मौसम आते ही हर तरफ क्रिसमस की धूम मचने लगती है। क्रिसमस डेकोरेशन के लिए लोग अक्सर हैवी आर्टिफिशियल पेड़ लाकर घर में सजाते हैं जो 2 से 3 हजार तक में आता है। आपको अगर क्रिसमस का पेड़ घर के अंदर चाहिए तो नकली नहीं बल्कि आधी कीमत में आप रीयल क्रिसमस ट्री खरीद सकते हैं। आप 1000 रु अंदर Norfolk Island Pine प्लांट खरीद सकते हैं। अपने रूप के हिसाब से छोटे या बड़े आकार का प्लांट खरीदें। इसे खिड़की के कोने पर रखें जहां कुछ देर धूप आती है। इस प्लांट को आप क्रिसमस में खूबसूरती से सजा भी सकते हैं। तो कम दाम में क्रिसमस ट्री खरीदें और बच्चों को खुश कर दें। जानिए क्रिसमस ट्री की देखभाल के कुछ खास तरीके।
कितने में खरीद सकते हैं क्रिसमस ट्री?
Araucaria heterophylla का पौधा आसानी से ऑनलाइन या नर्सरी में मिल जाता है। ये पौधा समय के साथ बढ़ता है और घर के बाहर के साथ ही अंदर की खूबसूरती भी बढ़ाता है। जानिए इसके साइज और औसत कीमत के बारे में।
- छोटा पौधा (6–10 इंच): ₹150–₹350
- मिडियम साइज (1–2 फीट): ₹400–₹900
- बड़ा पौधा (2–4 फीट): ₹1,000–₹2,500
- डेकोरेटेड क्रिसमस स्टाइल: ₹800–₹2,000
और पढ़ें: पौधे से लगातार निकलेगी मिर्च, ब्राउन शुगर + विनेगर से बनाएं जादुई घोल
कैसे करें क्रिसमस ट्री की देखभाल?
- क्रिसमस ट्री को रोजाना पानी दें और चेक करें उस मिट्टी गीली है या फिर नहीं। मिट्टी को सूखा नहीं रखना है। आप चाहे तो गमले के नीचे ट्रे रख सकती हैं। ताकि कमरा गीला न हो।
- क्रिसमस ट्री को सीधे धूप में रखने से बचे। आप 2 से 4 घंटे धूप में रख सकते हैं ताकि इसकी पत्तियां हरी भरी रहें। साथ ही इन्हें अधिक ठंड में रखने की गलती न करें वरना पत्तियां मुरझा सकती हैं।
- पेड़ की पत्तियों को साफ रखेंगे तो ये दिखने में अच्छा लगेगा। धूल या गंदगी जम जाती है, तो इसे मुलायम गीले कपड़े से हल्के से पोंछते रहे।
- पेड़ की मिट्टी में 15 से 20 दिन में फर्टिलाइजर मिला सकते हैं ताकि ग्रोथ अच्छी हो।
- पेड़ को सजाने के लिए आप रंग-बिरंगे रिबन, तिनसेल, गारलैंड्स से डेकोरेशन कर सकते हैं। बच्चों को घर में आर्कषक डेकोरेशन बनाने को बोले। पेड़े को ऐसे सजाएं कि उसके तने या पत्तियों को नुकसान न पहुंचे।
और पढ़ें: Summer Vegetables: गर्मियों में कौन से 5 सब्जी के पौधे लगाना सही है?
