Small space kitchen gardening: अगर आप अपने किचन को नेचुरल और फ्रेश लुक देना चाहती हैं, तो वॉटर प्लांट्स एक बेहतरीन ऑप्शन हैं। Money Plant से लेकर Tulsi तक, ये सभी पौधे आपके किचन गार्डन को सुंदर बना सकते हैं

आज के समय में किचन सिर्फ खाना बनाने की जगह नहीं, बल्कि घर का सबसे एक्टिव और पॉजिटिव एरिया बन चुका है। ऐसे में अगर आप अपने किचन या डाइनिंग स्पेस को ग्रीन और फ्रेश बनाना चाहती हैं, तो पानी में उगने वाले पौधे एक शानदार ऑप्शन हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इन्हें उगाने के लिए मिट्टी की जरूरत नहीं होती। बस एक ग्लास जार, साफ पानी, थोड़ी सी केयर और आपका मिनी किचन गार्डन तैयार है। यह न सिर्फ आपके फूड एरिया को डेकोरेट करता है, बल्कि कई पौधे आपके रोज़मर्रा के खाने में भी काम आते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मनी प्लांट सबसे आसान और लो-मेंटेनेंस प्लांट

मनी प्लांट किचन गार्डन की शुरुआत करने के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है। इसकी एक छोटी सी बेल की कटिंग को पानी से भरे ग्लास या बोतल में डाल दें। कुछ ही दिनों में इसमें जड़ें (roots) निकलने लगती हैं और यह तेजी से बढ़ता है। इसे आप किचन शेल्फ, खिड़की या हैंगिंग बोतल में लगा सकती हैं। इसकी हरी-भरी बेलें आपके किचन को बहुत फ्रेश और स्टाइलिश लुक देती हैं। हर 4–5 दिन में पानी बदलें और हल्की धूप में रखें।

और पढ़ें - 100Rs में बदलें फुल इंटीरियर, लिविंग रूम-विंडो जैसी 20 जगह करें तुलसी गार्डनिंग

गुड लक और मॉडर्न डेकोर लकी बैंबू

लकी बैंबू अपने नाम की तरह ही पॉजिटिव एनर्जी और गुड लक का प्रतीक माना जाता है। यह प्लांट पानी में बहुत आसानी से ग्रो करता है और बहुत कम देखभाल मांगता है। इसे आप ट्रांसपेरेंट ग्लास वास में पानी और छोटे कंकड़ के साथ रखें। इसका सिंपल और क्लीन लुक मॉडर्न किचन के साथ बहुत अच्छा मैच करता है।

पुदीना फ्रेशनेस के साथ किचन यूज

पुदीना एक ऐसा पौधा है जो डेकोर के साथ-साथ बेहद उपयोगी भी है। आप इसकी ताजी टहनी को पानी में डालकर आसानी से उगा सकती हैं। कुछ ही दिनों में इसमें जड़ें बनने लगती हैं और आप इसे चटनी, ड्रिंक या सलाद में इस्तेमाल कर सकती हैं। किचन में इसकी खुशबू भी माहौल को फ्रेश बना देती है।

और पढ़ें - मिनी बालकनी को बनाएं मसाला गार्डन, 15 ट्रिक से करें सेटअप

बार-बार उगने वाला प्लांट स्प्रिंग अनियन

स्प्रिंग अनियन किचन गार्डन का सबसे आसान और स्मार्ट ऑप्शन है। जब आप इसे यूज़ करें, तो उसका रूट वाला हिस्सा (सफेद भाग) बचाकर पानी में रख दें। कुछ ही दिनों में यह फिर से हरा होकर बढ़ने लगता है। इस तरह आप एक ही प्लांट को कई बार इस्तेमाल कर सकती हैं। पानी हर 2–3 दिन में बदलें ताकि पौधा हेल्दी रहे।

तुलसी पवित्रता और हेल्थ का कॉम्बो

तुलसी भारतीय घरों में बेहद खास मानी जाती है। आप खासकर शुरुआती स्टेज में इसकी कटिंग को पानी में लगाकर भी उगा सकती हैं। यह न सिर्फ किचन एरिया को शुद्ध और पॉजिटिव बनाती है, बल्कि इसके पत्ते चाय और घरेलू नुस्खों में भी काम आते हैं। हल्की धूप और साफ पानी में रखें, ताकि यह अच्छी तरह ग्रो करे।

कैसे करें सही सेटअप

  • ग्लास कंटेनर ट्रांसपेरेंट जार या बोतल इस्तेमाल करें ताकि रूट्स दिखें
  • हमेशा फिल्टर या साफ पानी रखें
  • खिड़की या हल्की धूप वाली जगह पर रखें
  • हर 3–4 दिन में पानी बदलना जरूरी है
  • कंटेनर को हफ्ते में एक बार साफ करें
  • ज्यादा धूप या अंधेरे में न रखें
  • पौधों की जड़ों को सड़ने से बचाएं