सार
आज की लाइफस्टाइल और गलत खान-पान के कारण कैंसर जैसी घातक बीमारी का खतरा बढ़ता जा रहा है। लेकिन अगर सही आहार लिया जाए, तो इस खतरे को कम किया जा सकता है। हालही में एक पोडकास्ट में इंडिया के मशहूर डॉक्टर तरंग कृष्णा ने कैंसर जैसा गंभीर बिमारी से बचने के लिए कुछ सुपर फूड्स और उसके अल्टरनेटीव के बारे में बताया है, जो आपके शरीर में कैंसर के रिस्क को कम करता है। डॉक्टर तरंग कृष्णा ने बताया कि ब्रोकली, ब्लूबेरी और टमाटर ऐसे तीन सुपरफूड्स हैं, जो कैंसर से बचाव में मददगार साबित हो सकते हैं।
1. ब्रोकली (Green Broccoli Superfood to Fight Cancer)
- ब्रोकली में सल्फोराफेन (Sulforaphane) नामक तत्व पाया जाता है, जो शरीर की कैंसर से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है।
- हानिकारक कोशिकाओं (Cancer Cells) के विकास को रोकता है।
- फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
- प्रोस्टेट, ब्रेस्ट और कोलोन कैंसर के खतरे को कम करने में सहायक।
ब्रोकली खाने का सही तरीका
- हल्का भाप (Steam) देकर या ऑलिव ऑयल में हल्का भूनकर खाएं।
- ज्यादा तलने या उबालने से इसके पोषक तत्व नष्ट हो सकते हैं।
- ब्रोकली न मिले तो ऑप्शन के तौर पर खाएं ये चीज
- फूलगोभी (Cauliflower) एक बढ़िया और सस्ता विकल्प है, क्योंकि इसमें भी कैंसर से लड़ने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं।
2. ब्लूबेरी (Blueberries tO Reduce Risk Of Cancer)
- ब्लूबेरी में फ्लेवोनॉयड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले मुक्त कणों (Free Radicals) से बचाते हैं।
- सूजन (Inflammation) को कम करता है, जिससे कैंसर कोशिकाओं का विकास धीमा होता है।
- मस्तिष्क और हृदय स्वास्थ्य को भी मजबूत करता है।
- त्वचा को हेल्दी और चमकदार बनाता है।
ब्लूबेरी खाने का सही तरीका क्या है ?
- सुबह के नाश्ते में या स्मूदी में मिलाकर खाएं।
- दही के साथ मिलाकर लेना भी अच्छा ऑप्शन है।
ब्लूबेरी न मिलने पर क्या खाएं
- ऑर्गेनिक सेब (Organic Apple) एक सस्ता और बढ़िया विकल्प है।
- बिना वैक्स वाले, स्थानीय रूप से उगाए गए सेब चुनें, ताकि इनमें ज्यादा पोषण बना रहे।
3. टमाटर – लाइकोपीन से भरपूर कैंसर फाइटर (Tomato to Fight From Cancer)
- टमाटर में लाइकोपीन (Lycopene) नामक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो प्रोस्टेट और फेफड़ों के कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करता है।
- कैंसर सेल्स के ग्रोथ को रोकता है।
- हृदय और त्वचा के लिए भी लाभकारी।
- आंखों की रोशनी बनाए रखने में मदद करता है।
टमाटर खाने का सही तरीका क्या है?
- हल्का ग्रिल या पकाकर खाने से लाइकोपीन का अवशोषण बढ़ता है।
- सलाद, सूप या करी में शामिल करें।