45 डिग्री तापमान भी नहीं करेगा परेशान, ये 5 देसी उपाय बचाएंगे लू से!
गर्मी के प्रकोप और लू से बचने के लिए यहां 5 देसी नुस्खे दिए गए हैं। सत्तू, आम पना, छाछ, तुलसी-गुलाब जल और प्याज जैसे घरेलू उपायों से लू से बचें और तन-मन को ठंडा रखें।

गर्मी के दिनों में लोगों को अपन नौकरी, काम, मार्केट जाने के लिए और तमाम कारणों के चलते घर से बाहर निकलना पड़ता ही है। ऐसे में जब मई-जून में जब मौसम का तापमान और पारा 40-45 डिग्री के पार पहुंचता है, तो लू लगने की समस्या बढ़ जाती है। लू लगने के कारण बुखार, उल्टी, दस्त और स्किन से जुड़ी समस्या होने लगती है। लू यानी हीट स्ट्रोक एक खतरनाक स्थिति है जो शरीर का तापमान संतुलन बिगाड़ देती है। लेकिन हमारे देसी नुस्खों में इसका इलाज भी छुपा है। यहां हैं 5 देसी उपाय जो आपको लू से बचाएंगे-

सत्तू का घोल – शरीर का नेचुरल कूलर
- सत्तू बॉडी को डीहाइड्रेट नहीं होने देता और शरीर में ठंडक बनाए रखता है।
- 2 चम्मच सत्तू, एक गिलास पानी में मिलाएं
- थोड़ा काला नमक और नींबू डालें
- फायदा: गर्मी से थकान दूर करता है और लू से बचाव करता है।
आम का पना – खट्टी-मीठी सुरक्षा
- कच्चे आम का पना शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखता है।
- उबले कच्चे आम, गुड़/चीनी, पुदीना और जीरा पाउडर से तैयार करें
- फायदा: लू लगने पर ठंडक देता है और पाचन भी ठीक रखता है।
छाछ या मट्ठा – देसी इलेक्ट्रोलाइट
- प्रोबायोटिक्स से भरपूर, यह शरीर को ठंडक देता है और पेट भी शांत रखता है।
- एक गिलास छाछ में भुना जीरा, काला नमक और पुदीना मिलाएं
- फायदा: पसीने के साथ निकलने वाले मिनरल्स को बैलेंस करता है।
तुलसी और गुलाब जल का लेप
- त्वचा पर ठंडक देता है और सूरज की तपन से राहत दिलाता है।
- तुलसी का रस + गुलाब जल मिलाकर चेहरे, गर्दन और हाथ-पैर पर लगाएं
- फायदा: लू की वजह से स्किन में होने वाली जलन और रैशेज से बचाव।
प्याज का कमाल – जेब में रखें या खाएं
- कच्चे प्याज में प्राकृतिक ठंडक देने वाले तत्व होते हैं।
- एक छोटा प्याज कटाकर जेब में रखें या
- रोज खाने के साथ कच्चा प्याज खाएं
- फायदा: लू से शरीर की सुरक्षा करता है और त्वचा को अंदर से ठंडक देता है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

