AR Rahman: प्रसिद्ध संगीतकार ए.आर. रहमान को छाती में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनकी जांच के लिए एंजियोग्राम कराने की सलाह दी। 

AR Rahman hospitalized: फेमस म्यूजिशियन ए आर रहमान को अचानक से छाती में दर्द हुआ जिसके बाद उन्हें चेन्नई के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक डॉक्टर ने एंजियोग्राम कराने की सलाह दी गई। राहत भरी खबर है कि रहमान अब ठीक महसूस कर रहे हैं और उन्हें घर भेज दिया गया है। जानिए चेस्ट पेन होने पर डॉक्टर एंजियोग्राम (Angiogram) कराने की सलाह क्यों देते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एंजियोग्राम क्या होता है? (What is an Angiogram)

एंजियोग्राम एक डायग्नोस्टिक प्रोसीजर होता है जिसकी मदद से ब्लड वेसल्स में ब्लड के फ्लो को देखा जाता है। आमतौर पर छाती में दर्द होने पर डॉक्टर ECG (electrocardiogram) करने की सलाह देते हैं। जब ईसीजी से भी जानकारी नहीं मिल पाती है या फिरडॉक्टर को हार्ट संबंधी बीमारी का शक होता है तो एंजियोग्राम मददगार साबित होता है। डॉक्टर ब्लॉकेज की जानकारी के लिए भी एंजियोग्राम करते हैं ताकि उन्हें खून की रुकावट या एब्नार्मल ब्लड वेसल्स के बारे में जानकारी मिले।

एंजियोग्राम कैसे किया जाता है? (How is an angiogram performed)

एंजियोग्राम की प्रक्रिया के दौरान व्यक्ति के शरीर में डाई इंजेक्ट की जाती है। इस डाई की मदद से ब्लड फ्लो और ब्लॉकेज के बारे में जानकारी मिलती है। एक्स-रे मशीन की मदद से इमेज प्राप्त होते हैं जो ब्लॉकेज के बारे में बताती हैं। डॉक्टर व्यक्ति को एनेस्थीसिया दे सकते हैं जिससे कोई दिक्कत महसूस ना हो। टेस्ट के बाद हल्की बेहोशी रहती है जो कुछ समय बाद तक ठीक हो जाती है।

एंजियोग्राम के दौरान सावधानियां (Precautions During Angiogram)

एंजियोग्राम के दौरान डॉक्टर कुछ सावधानियां बरतने के लिए भी कहते हैं। एंजियोग्राम के दौरान व्यक्ति को कभी भी अकेले नहीं जाना चाहिए। डॉक्टर से उन सभी दवाइयां के बारे में बातें करें जिनसे आपको एलर्जी है। आप चाहे तो एंजियोग्राफी के पहले डॉक्टर से बात कर सकते हैं कि आपको किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।