जीरा पानी में मौजूद विटामिन ए, सी, कॉपर, मैंगनीज शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करने और आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। सुबह खाली पेट जीरा पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है।

जीरे में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट और ढेर सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। रोजाना सुबह जीरा पानी पीकर दिन की शुरुआत करना कई बीमारियों को दूर रखने में मददगार होता है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जीरा पानी में मौजूद विटामिन ए, सी, कॉपर, मैंगनीज शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करने और आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। सुबह खाली पेट जीरा पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है।

पेट दर्द और गैस की समस्या से राहत दिलाने में भी जीरा पानी काफी हद तक मददगार होता है। कई शोध में यह बात साबित हो चुकी है कि जीरे में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इसमें मौजूद पॉलीफेनोल्स, गैलिक एसिड और क्वेरसेटिन जैसे यौगिक शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

जीरे में थायमोल नामक यौगिक पाया जाता है जो पाचन क्रिया को आसान बनाता है। दस्त, उल्टी और अपेप्सिडिटी जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से राहत पाने के लिए भी जीरा मददगार होता है। विटामिन ए और विटामिन सी जैसे पोषक तत्वों से भरपूर जीरा एंटी-माइक्रोबियल गुणों से भी भरपूर होता है। 

शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए जीरा पानी का सेवन फायदेमंद होता है। आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया की समस्या को दूर करने के लिए भी आप नियमित रूप से जीरा पानी का सेवन कर सकते हैं। त्वचा के लिए भी जीरा पानी का सेवन फायदेमंद होता है। 

जीरा पानी में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। एक चम्मच जीरे में सिर्फ सात कैलोरी होती है। नियमित रूप से जीरा पानी पीने से शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद मिलती है।