Curd during cold and flu: सर्दी-खांसी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं क्योंकि सर्दियां शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में गूगल पर एक सवाल सबसे ज्यादा पूछा जा रहा है कि क्या जुकाम में दही खा सकते हैं? जानें इसका जवाब।

सर्दी-जुकाम और खांसी का मौसम आते ही लोगों के मन में एक ही सवाल उठने लगता है क्या इस दौरान दही खाना चाहिए या नहीं? दही हमारे घरों में रोज खाया जाने वाला सुपरफूड है, लेकिन ठंड लगने पर इसका सेवन सही है या नुकसानदेह? गूगल पर भी ये सवाल सबसे ज्यादा पूछा जा रहा है कि क्या कोल्ड-कफ में दही खा सकते हैं? आयुर्वेद, न्यूट्रिशन साइंस और डॉक्टरों की राय के आधार पर जानते हैं इसका पूरा सच। 

दरअसल दही की तासीर ठंडी मानी जाती है। इसलिए कई लोग मानते हैं कि सर्दी-खांसी में दही खाने से कफ बढ़ जाता है। यह बात कुछ हद तक सही है—दही शरीर में श्लेष्मा (mucus) को बढ़ा सकता है, खासकर जब इसे रात में या बहुत ठंडा खाया जाए। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि सर्दी में दही बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। अगर दही सही तरह से खाया जाए, तो यह शरीर को कई फायदे भी देता है। जैसे- 

  • इम्युनिटी बढ़ाना
  • पाचन में सुधार
  • हेल्दी गट बैक्टीरिया बढ़ाना
  • एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण

और पढ़ें - रात में सोने से पहले हॉट शावर… इस एक आदत से आपकी सबसे बड़ी प्रॉब्लम गायब!

क्या सर्दी-खांसी में दही खाना नुकसान पहुंचाता है?

यह शरीर के नेचर और आपकी कंडीशन पर निर्भर करता है। अगर आपकी खांसी कफ वाली है (mucus ज्यादा बन रहा है) या गले में खराश, सूजन है तो इसे ना खाएं। साथ ही दही फ्रिज से निकालकर ठंडा ना खाएं। इसके अलावा रात के समय दही खाया जाए तो भी ये कफ को बढ़ा सकता है और गले में जमा हुआ बलगम गाढ़ा हो सकता है।

दही कब खाना सेफ

आप दही को हल्का-सा कमरे के तापमान पर खाएं। साथ ही दही में काली मिर्च, भुना जीरा या हल्का गुड़ मिलाकर खाया जा सकता है। दही को लस्सी या छाछ के रूप में दिन में लें। दही शरीर को एनर्जी, न्यूट्रिएंट्स और अच्छे बैक्टीरिया देता है, जो फायदेमंद साबित होते हैं।

और पढ़ें - नॉर्मल और मिनरल वाटर में क्या है अंतर? जानें कब किसे पीना है फायदेमंद

कौन लोग सर्दी में दही बिल्कुल न खाएं?

  • जिन्हें sinus की समस्या ज्यादा रहती है
  • जिन्हें tonsils बार-बार होते हैं
  • जिनका mucus बहुत तेजी से बढ़ता है
  • जिन्हें chest congestion है
  • छोटे बच्चों में अगर खांसी ज्यादा हो
  • ये लोग दही की जगह गुनगुना दूध, हल्दी वाला दूध, गर्म सूप, और खिचड़ी जैसे ऑप्शन लें।