Period Pain: पीरियड्स में पार्टनर का साथ दर्द कर देता है कम?
Period Pain: दवाओं की जरूरत नहीं, बस आपके पार्टनर का साथ ही काफी है। एक सर्वे में पाया गया है कि उनके सपोर्ट से पीरियड्स का दर्द कम हो सकता है।

पीरियड्स का दर्द
पीरियड्स हर महीने महिलाओं को परेशान करते हैं। पीरियड्स के दर्द के बारे में अलग से बताने की जरूरत नहीं है। इस दर्द से राहत पाने के लिए कई महिलाएं बहुत से उपाय करती हैं। पेन किलर लेती हैं या कोई घरेलू नुस्खा अपनाती हैं। लेकिन, इन सबके बिना भी दर्द से आसानी से राहत पाई जा सकती है। वो क्या है? आपके पार्टनर का आपके साथ होना।

हार्मोन्स में बदलाव
आपने जो पढ़ा वो सही है, दवाओं की कोई जरूरत नहीं, बस आपके पार्टनर का आपके साथ होना ही काफी है। एक सर्वे में पाया गया है कि उनके सपोर्ट से पीरियड्स का दर्द कम हो जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, पीरियड्स के दौरान शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं।
पार्टनर का साथ कम करता है पीरियड्स पेन
खासतौर पर प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजन के स्तर में उतार-चढ़ाव आते हैं। इससे महिलाओं में मूड स्विंग्स, चिड़चिड़ापन, थकान और पेट दर्द जैसी समस्याएं होती हैं। ऐसे समय में जब महिलाएं अपने पार्टनर के साथ होती हैं, तो उन्हें भावनात्मक सहारा मिलता है। इससे उन्हें सुरक्षित महसूस होता है।
ऑक्सीटोसिन हॉर्मोन से गुड फील
यही नहीं, पार्टनर के पास होने पर ऑक्सीटोसिन नाम का हार्मोन रिलीज होता है, जिसे लव हार्मोन भी कहते हैं। ऑक्सीटोसिन दर्द कम करने में मदद करता है। मूड को बेहतर बनाता है। कुछ महिलाओं को अपने पार्टनर के पास होने पर कम दर्द महसूस होने का यही कारण है। ये उन्हें मानसिक रूप से खुश रखता है।
पेन किलर की नहीं पड़ेगी जरूरत
पीरियड्स के दौरान गले लगना, हाथ पकड़ना या पीठ थपथपाना जैसे प्यार भरे स्पर्श से मानसिक शांति मिलती है। ये शारीरिक और भावनात्मक रूप से आराम देता है। लेकिन, पार्टनर का साथ और प्यार मिलने से पीरियड्स का दर्द पूरी तरह से खत्म हो जाता है, ऐसा नहीं है। बस उनके प्यार से थोड़ी राहत मिलती है। दर्द भूलने में मदद मिलती है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

