Deshi Dates Benefits: देशी खजूर को न्यूट्रिशनिस्ट और लेखिका रुजुता दिवेकर एक सुपर फूड मानती हैं। उनका कहना है कि बारिश के मौसम में इसे जरूर खाना चाहिए। तो आइए जानते हैं इसके फायदे और खाने का क्या सही वक्त होता है।

DID YOU
KNOW
?
दुनिया का सबसे महंगा खजूर
दुनिया का सबसे महंगा अजवा खजूर है, जो सिर्फ मदीना में पाया जाता है। कीमत 2 हजार रुपए किलो से शुरू होती है।

Deshi Dates Benefits On Monsoon: बारिश का मौसम न सिर्फ सुकून लाता है, बल्कि इस दौरान शरीर को अतिरिक्त देखभाल की जरूरत भी होती है। ऐसे में मौसम के अनुकूल फल और सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करना जरूरी हो जाता है। जानी-मानी सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और लेखिका रुजुता दिवेकर के अनुसार, मानसून में देशी खजूर खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

हाल ही में रुजुता दिवेकर ने अपने इंस्टाग्राम पर खजूर, केला, मोगरा फूल की थाली की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'देशी खजूर मानसून में चबाने के लिए सबसे बढ़िया चीज है।' इसके साथ ही उन्होंने इसके फायदे और खाने का सही वक्त भी बताया।

मानसून में देशी खजूर खाने के फायदे

  • खजूर खून में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने और शरीर को ऊर्जा देने में मदद करता है।
  • यह नींद न आने की समस्या (स्लीप डिसऑर्डर) को दूर करता है और एलर्जी से लड़ने में मदद करता है।
  • खजूर संक्रमण से लड़ता है और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। यह कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं में भी राहत देता है।
  • रुजुता के अनुसार, महिलाएं अगर पीरियड्स के दौरान खजूर खाएं, तो रात को होने वाले क्रैम्प्स से राहत मिलती है।
  • जिन लोगों का मकसद वजन घटाना है, उनके लिए खजूर एक हेल्दी स्नैक है जो मीठा खाने की इच्छा भी शांत करता है और चर्बी भी घटाता है।

और पढ़ें: हार्ट की नसों में जमा फैट गलाएं, 4 योगासन से बिना सर्जरी खुलेंगे ब्लॉकेज

खजूर खाने का सही तरीका

  • रुजुता के अनुसार, खजूर को सुबह सबसे पहले खाना चाहिए। इससे दिनभर ऊर्जा बनी रहती है।
  • यदि आपका हीमोग्लोबिन कम है तो दोपहर के खाने के बाद भी कुछ खजूर खाए जा सकते हैं।
  • अगर घर में किशोर उम्र के बच्चे हैं, तो उनके मिड मील में रोजाना कुछ खजूर जरूर शामिल करें।

View post on Instagram

वैज्ञानिक रिसर्च क्या कहती है?

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की रिपोर्ट के अनुसार, 'खजूर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाता है और डायबिटीज का खतरा घटाता है। इसमें फ्लैवोनॉयड्स, कैरोटिनॉयड्स और फिनोलिक एसिड जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करके क्रॉनिक बीमारियों से बचाते हैं।

इसे भी पढ़ें: Blood Sugar Control Drink: सुबह खाली पेट पी लें ये 6 ड्रिंक्स, ब्लड शुगर नहीं होगा अप

देशी खजूर कहां से खरीदें?

रुजुता दिवेकर बताती हैं कि देशी खजूर आपको लोकल बाजारों में मिलते हैं, जो बिना केमिकल और प्रिजर्वेटिव्स के होते हैं। ताजे खजूर खरीदें और खाएं।