MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • PHOTOS: अगर इन 7 चीजों को डाइट में करते हैं शामिल, तो डॉक्टर का नहीं पड़ेगा कभी मुंह देखना

PHOTOS: अगर इन 7 चीजों को डाइट में करते हैं शामिल, तो डॉक्टर का नहीं पड़ेगा कभी मुंह देखना

हेल्थ डेस्क. एक हेल्दी लाइफ तभी जी सकते हैं, जब हेल्दी डाइट लेते हो। हाल ही में एक्टर अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें बताया कि जंक फूड खाना पसंद हैं, लेकिन स्वस्थ्य जीवन के लिए हेल्दी खाना ही जरूरी है। 

3 Min read
Nitu Kumari
Published : Feb 27 2023, 03:48 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19
Image Credit : ANI

भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपना ख्याल रखना भूल जाते हैं। जिसकी वजह से अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ते हैं। प्लेट में हेल्दी फूड को छोड़कर जंक फूड की तरह मुड़ जाते हैं। वाकई आप बीमारी से बचना चाहते हैं और जीवन में तरक्की करना चाहते हैं तो फिर हेल्दी फूड ही एक मात्र ऑप्शन हैं। कहते हैं ना 'हेल्थ इज वेल्थ' तो चलिए बताते हैं 7 फूड्स जिसे आपको किचन में जगह देना जरूरी है।

29
Image Credit : ANI

हरी सब्जियां
हफ्ते में तीन से चार बार हरी सब्जियों का सेवन करें। ब्रोकोली, मिर्च, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, और पत्तेदार साग जैसे केल और पालक आपके डेली डाइट का हिस्सा होना चाहिए।
 

39
Image Credit : ANI

मछली
हर हफ्ते दो से तीन फिश खाएं। मछली में लो फैट और हैवी प्रोटीन होता है। इसके अलावा कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो कई तरह से स्वास्थ्य लाभ देता है। आप सैल्मन, हेरिंग और ब्लूफिश के साथ ज्यादातर लोकल सीफूड खा सकते हैं।

49
Image Credit : ANI

साबुत अनाज
हेल्दी रहने के लिए दिन में कम से कम दो बार साबुत अनाज का सेवन करें। साबुत गेहूं का आटा, राई का आटा, जई का आटा, जौ का आटा, चौलाई का आटा, क्विनोआ का आटा या मल्टीग्रेन आटा लें। इसमें हाई फाइबर होता है जो कई तरह से हेल्थ को बेनिफिट्स पहुंचाता है।
 

59
Image Credit : ANI

फ्लैक्स सीड्स, नट्स और सीड
हर दिन, अपने भोजन में 1 से 2 बड़े चम्मच पिसी हुई अलसी (Flaxseed) या अन्य बीज शामिल करें। अपने डाइट में 1/4  कप नट्स भी लें। शाम के स्नैक के तौर पर इसे ले सकते हैं। सुबह की शुरुआत आप नट्स से कर सकते हैं।

69
Image Credit : ANI

ऑर्गेनिक योगर्ट
19 से 50 साल के पुरुषों और महिलाओं को प्रतिदिन 1000 मिलीग्राम कैल्शियम की आवश्यकता होती है। जबकि 50 वर्ष और उससे अधिक आयु वालों को 1200 मिलीग्राम कैल्शियम की आवश्यकता होती है। हर दिन तीन से चार बार कैल्शियम  से भरपूर भोजन खाना चाहिए। जैसे नॉनफैट या कम फैट वाले डेयरी उत्पादों का सेवन करें। ऑर्गेनिक योगर्ट बेस्ट ऑप्शन हैं।

79
Image Credit : ANI

बेरीज
प्रतिदिन दो से चार भाग फलों का सेवन करें। रसभरी, ब्लूबेरी, ब्लैकबेरी और स्ट्रॉबेरी या जामुन खाएं। अलग-अलग मौसम में यह उपलब्ध होता है। 
 

89
Image Credit : ANI

बीन्स और दाल
हफ्ते में कम से कम एक बार बीन बेस्ड डिश खाने की कोशिश करें। सूप, स्टॉज,सलाद और अन्य डिश में बीन्स और दाल डालकर बनाए। ये हेल्दी भी है और टेस्टी भी।

99
Image Credit : our own

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि रोजाना 8-12 गिलास पानी पीना न भूलें। याद रखें कि जंक फूड ज्यादा आकर्षित करता है ऐसे में हेल्दी खाना खाने के लिए आपको डिसिप्लिन होना जरूरी है।

और पढ़ें:

किचन में मौजूद लौंग इन आदतों को कर सकता है कंट्रोल, 8 हेल्दी फायदे जान दंग रह जाएंगे आप

शादी के दिन डॉक्टर की परीक्षा देने पहुंची दुल्हन, Viral हो रही ब्यूटी विद ब्रेन की तस्वीरें
 

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक का अनुभव। नवंबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट देख रही हैं। इन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया हुआ है। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर इनकी रुचि है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved