MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • iNCOVACC VACCINE: नेजल वैक्सीन लगवाने से पहले जानें इसके do's and don'ts

iNCOVACC VACCINE: नेजल वैक्सीन लगवाने से पहले जानें इसके do's and don'ts

हेल्थ डेस्क : भारत में पहली नेजल यानी की नाक से दी जाने वाली वैक्सीन लॉन्च हो गई है। इसका नाम iNCOVACC है, जिसे भारत बायोटेक ने वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर बनाया है। ऐसे में अगर आप नेजल वैक्सीन लेने जा रहे हैं तो इन चीजों का ध्यान रखें।

3 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Jan 28 2023, 11:13 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : google

कहां लगेगी नेजल वैक्सीन
बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुरुवार को भारत में कोविड-19 की नेजल वैक्सीन iNCOVACC लॉन्च की है। यह वैक्सीन फिलहाल निजी अस्पतालों में दी जाएगी। इसकी दो डोज लगनी है। पहली डोज में 4 ड्रॉप नाक में डाले जाएंगे। इसके बाद 4 हफ्ते के अंतराल के बाद दूसरी डोज में फिर से 4 ड्रॉप नाक में डाले जाएंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : google

कौन लगवा सकता है नेजल वैक्सीन 
अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि नेजल वैक्सीन कौन ले सकता है और कौन नहीं? तो बता दें कि 18 साल या उससे ज्यादा की उम्र के लोगों को यह नेजल वैक्सीन दी जाएगी। हालांकि, 12 से 17 साल के बच्चों की नेजल वैक्सीन पर भी ट्रायल चल रहा है। यह वैक्सीन बूस्टर डोज के तौर पर लगाई जाएगी। जो लोग पहले से कोविड-19 का बूस्टर डोज लगवा चुके है वह भी इसे लगवा सकते हैं और जिन्होंने अभी तक बूस्टर डोज नहीं लगवाया है, वो भी इस वैक्सीन को ले सकते हैं।

35
Image Credit : google

नेजल वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें 
अगर आप कोविड-19 से बचने के लिए यह नेजल वैक्सीन लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको cowin.gov.in पर जाकर  iNCOVACC को सिलेक्ट करना होगा। इसे लगवाने की अभी तारीख नहीं आई है। हालांकि, कंपनी का कहना है कि जल्द ही ये बाजार में आ जाएगी। इसे फिलहाल प्राइवेट अस्पतालों में ही लगवा जा सकेगा। इसके लिए आपको ₹800+ जीएसटी कीमत देनी होगी। वहीं केंद्र और राज्य सरकारों को यह अभी वैक्सीन ₹325 में मिलेगी।

45
Image Credit : google

नेजल वैक्सीन से पहले क्या सावधानी बरतें 
वैसे तो नेजल वैक्सीन के कोई साइड इफेक्ट सामने नहीं आए हैं। लेकिन अगर आप इसे लेने जा रहे हैं, तो इससे पहले आप अच्छा और हेल्दी नाश्ता या खाना खाकर जाएं, ताकि नेजल वैक्सीन लेने के बाद आपको किसी प्रकार की कोई समस्या ना आए। जैसे- चक्कर आना, घबराहट, उल्टी आना आदि।

नेजल वैक्सीन लगवाने से पहले किसी भी नशीले पदार्थ का जैसे- बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू शराब इन चीजों का सेवन बिल्कुल भी नहीं करें।

वैक्सीन लगवाने से पहले खुद को हाइड्रेट रखें। इसके लिए आप खूब सारा पानी, नारियल पानी, फ्रेश जूस या लस्सी पिए तो इससे आपका शरीर हाइड्रेट रहेगा।

55
Image Credit : google

नेजल वैक्सीन लेने के बाद इन चीजों का रखें ध्यान
अगर आप कोविड-19 से बचने के लिए नेजल वैक्सीन लेंगे, तो इसके बाद आपको कुछ चीजें ध्यान रखने की जरूरत है। वैसे तो नेजल वैक्सीन के साइड इफेक्ट ज्यादा नहीं हैं। लेकिन नेजल वैक्सीन लेने के बाद आप एक या 2 दिन के लिए धूल, मिट्टी प्रदूषण से बचे या बाहर जाते समय अच्छी तरह मास्क से मुंह और नाक को कवर करें।

अगर आपको नेजल वैक्सीन लेने के बाद मामूली सिर दर्द, बुखार या थकान महसूस हो रही है तो आप कोई भी पेरासिटामोल ले सकते हैं।

नेजल वैक्सीन लेने के बाद अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। कुछ भी तला-भुना या मसालेदार खाने से बेहतर होगा कि आप हेल्दी, प्रोटीन, विटामिन और फाइबर से युक्त चीजें खाएं।

नेजल वैक्सीन लेने के बाद अगर आप को चक्कर जैसे लगे तो आप ग्लूकोस का पानी या फिर नारियल पानी का सेवन करें। ऐसा करने से आपको घबराहट महसूस नहीं होगी। 

ये भी पढ़ें- हर स्किन के हिसाब से होता है अलग सीरम, जानें आपके लिए कौन सा है परफेक्ट

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्ष 2015 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2020 से वे एशियानेट न्यूज़ हिंदी से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कंटेंट तैयार करती हैं। पहले वे पत्रिका, न्यूज़ डीएनए, और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। फीचर स्टोरी लिखने में उनकी विशेष विशेषज्ञता है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर्स के साथ एमबीए (एचआर और मार्केटिंग) भी किया है, जो उनके प्रोफेशनल अप्रोच को मजबूत बनाता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
20 से 40 की उम्र में बदलता है Night Skincare Routine, जानें Anti-Ageing सीक्रेट
Recommended image2
क्या होती है DVT बीमारी? जिससे 5 साल से जूझ रहे थे प्रतीक यादव, बस ये एक जिद बन गई काल!
Recommended image3
Cracked Heels Remedies: एड़ियों की दरारे कहीं न बन जाएं घाव, सॉफ्ट बनाने के लिए 5 सिंपल टिप्स
Recommended image4
Heart Attack Risk: जिम जाने वालों में क्यों बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले? एक्सपर्ट से जानें वजह
Recommended image5
Liver Transplant: 'वो मेरी जान है', 17 साल के बेटे को बचाने के लिए मां ने दे दिया अपना लिवर
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved