MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • National Pet Day 2023: इन 4 कारणों से घर में रखने चाहिए पेट्स, एक वजह तो है दिमाग के हेल्थ से जुड़ा

National Pet Day 2023: इन 4 कारणों से घर में रखने चाहिए पेट्स, एक वजह तो है दिमाग के हेल्थ से जुड़ा

रिलेशनशिप डेस्क. 11 अप्रैल को नेशनल पेट डे (National Pet Day 2023) सेलिब्रेट किया जा रहा है। इंसान और जानवरों के बीच के लगाव के बारे में इस दिन को बताया जाता है। आइए हम आपको बताते हैं नेशनल पेट डे क्यों मनाते हैं । 

3 Min read
Nitu Kumari
Published : Apr 11 2023, 01:02 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Image Credit : Getty

घर में पेट्स एक अलग ही रौनक लेकर आते हैं। पेट्स और उनके ओनर के बीच इमोशनल बॉन्डिंग होता है। 11 अप्रैल को को नेशनल पेट्स डे (National Pet Day 2023) मनाया जा रहा है। पेट्स पैरेंट्स अपने फरी फ्रेंड के साथ अलग रिश्ते का जश्न मना रहे हैं।

28
Image Credit : Getty

पशुओं के प्रति प्यार और देखभाल की भावना इंसानों में विकसित हो इस मकसद से पशु कल्याण अधिवक्ता और विशेषज्ञ कोलीन ने 11 अप्रैल 2006 को नेशनल पेट्स डे की शुरुआत की थी।तब से हर साल 11 अप्रैल को अमेरिका में नेशनल पेट्स डे मनाया जाने लगा।

38
Image Credit : Getty

पेट्स पालने के शारीरिक फायदे

नेशनल इंस्‍टीट्यूट्स ऑफ हेल्‍थ के मुताबिक पेट्स पालने या फिर उनके साथ संपर्क साधने से कोर्टिसोल (तनाव से संबंधित हार्मोन) के लेबल में तेजी से कमी आती है। ब्लड प्रेशर कम होता है। इतना ही नहीं यह मूड को ठीक करता है और अकेलेपन को दूर करता है।

48
Image Credit : Getty

पेट्स अपने साथ लाता है खुशियां

कुत्ते-बिल्ली, खरगोश समेत कई ऐसे जानवर हैं जो इंसानों के साथ रहने आते हैं तो जल्द ही फैमिली के सदस्य बन जाते हैं। वो घर में पॉजिटिव एनर्जी लेकर आते हैं। अपने ओनर को बेइंतहा प्यार देते हैं और प्यार लेने की कोशिश करते हैं।

58
Image Credit : Getty

इंसान के आलस को दूर करते हैं

घर में जब आप पेट लाते हैं तो आपक एक जिम्मेदार इंसान बन जाते हैं। सुबह उठकर उसे वॉक पर ले जाना। इवनिंग में वॉक करना। उसे खाना खिलाना, दवाई देना उसके हाइजीन का ख्याल रखना आपके लिस्ट में शामिल हो जाता है। आपका आलस पेट की वजह से दूर होता है क्योंकि वो सुबह और शाम को आपको बिस्तर से उठाकर बाहर घूमने पर मजबूर करता है। इससे आपके सेहत को भी फायदा मिलता है।

68
Image Credit : Getty

अकेलापन होता है दूर

कई स्टडी में यह बात सामने आई है कि अगर घर में कोई जानवर है तो आप कभी अकेलेपन के शिकार नहीं होंगे। उसका शारीरिक स्पर्श आपके अंदर पॉजिटिव एनर्जी की सप्लाई करता है। आप उसके साथ खुश होते हैं और बेहतर महसूस करते हैं।

78
Image Credit : Getty

बीम‍ारियों को रखता है दूर

कई स्टडी में यह बात सामने आई है कि घर में पेट्स रखने से सेहत में सुधार होता है। ब्लड प्रेशर, हार्ट, ब्रेन से जुड़ी बीमारी दूर रहती है। अगर घर में फिश रखते हैं तो आपका क्लूकोज लेवल बेहतर होता है। टाइप 2 डायबिटीज से बचे रह सकते हैं।

88
Image Credit : Getty

कुछ सावधानी जरूर बरते

अगर आप घर में पेट्स रखते हैं तो हाइजीन का पूरा ख्याल रखें। बच्चे अगर पेट्स के साथ खेल रहे हैं तो फिर उनका हैंड वॉश जरूर कराएं। पेट्स को वक्त-वक्त पर साफ करते रहें। बाहर से आने पर पेट्स के पैर को क्लीन करें। उनके माउथ को भी साफ करें।

और पढ़ें:

क्या है Kissing Disease? सही वक्त पर नहीं किया इलाज तो हो सकता है खतरनाक

कौन है अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी, जो स्टाइल में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को देती हैं मात, देखें 8 PHOTOS

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक का अनुभव। नवंबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट देख रही हैं। इन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया हुआ है। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर इनकी रुचि है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved