MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • जानें क्या होता है PCOS, जिसकी वजह से दीपिका कक्कड़ की ननद सबा नहीं एज्वॉय कर पा रही हैं अपनी प्रेग्नेंसी

जानें क्या होता है PCOS, जिसकी वजह से दीपिका कक्कड़ की ननद सबा नहीं एज्वॉय कर पा रही हैं अपनी प्रेग्नेंसी

हेल्थ डेस्क. दीपिका कक्कड़ की ननद और शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम ने गुड न्यूज दी। उन्होंने अपने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की। लेकिन वो अपने प्रेग्नेंसी को पीसीओएस (PCOS) की वजह से एन्जॉय नहीं कर पा रही हैं। 

3 Min read
Author : Nitu Kumari
Published : Apr 28 2023, 01:20 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : Instagram

सबा इब्राहिम (Saba Ibrahim)यूट्यूब व्लॉगर हैं। उनके वीडियो को लोगों का खूब प्यार मिलता है। हाल ही में शेयर किए गए एक वीडियो में उन्होंने अपने पति खालिद नियाज ( Khalid Niaz) के साथ गुड न्यूज फैंस को बताया। उन्होंने बताया कि ईद के दिन वो क्यों नहीं तैयार हुई थी और क्यों रो रही थीं।

27
Image Credit : Instagram

सबा ने बताया कि वो प्रेग्नेंट हैं। ये खुशी की बात है, लेकिन मुझे रोना आ रहा है। जैसा की आप सब जानते हैं मुझे पीसीओएस है। हार्मोन्स आगे-पीछे हो जाते हैं, उसकी वजह से पीरियड्स भी रेग्युलर नहीं होते हैं। मेरी डेट आगे चली गई थी। रमजान के आखिरी दिन मैं चेकअप के लिए गई तो पता चला कि मैं छह वीक प्रेग्नेंट हूं। बच्चे की हार्ट बीट आ गई है। ये सुनकर हम सब खुश हो गए थे।

37
Image Credit : Instagram

बच्चा होने की उम्मीद हमें नहीं थी। हार्मोनल इंबैलेंस और PCOS के बाद हम बच्चा होने की दुआ करते थे। डॉक्टर ने कहा था कि थोड़ा टाइम लगेगा और ट्रीटमेंट चलेगा। लेकिन मैं प्रेग्नेंट हो गई।सबकुछ ठीक चल रहा था लेकिन अचानक ब्लीडिंग होने लगीं। डॉक्टर ने दवा दी है, लेकिन ब्लीडिंग थोड़ा कम हुआ है लेकिन इसकी वजह से एंजाइटी हो रहा है और बीपी भी हाई रहता है। बच्चा खोने का डर लगा रहता है।

47
Image Credit : Instagram

सबा इब्राहिम PCOS की वजह से प्रेग्नेंसी को एन्जॉय नहीं कर रही हैं। तो आइए जानते हैं PCOS क्या है और इसके लक्षण और ट्रीटमेंट क्या है।पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम ( PCOS)) महिलाओं के ओवरी से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है। इसकी वजह से महिलाओं के शरीर में हार्मोन का संतुलन बिगड़ जाता है जिससे गर्भधारण करना मुश्किल हो जाता है। ये क्यों होता है इसके मुख्य कारणों का पता नहीं चला है।

57
Image Credit : Getty

क्या है पीसीओएस

ओवरी से जुड़ी इस बीमारी की वजह से हार्मोनल बैलेंस बिगड़ जाता है। महिलाओं के शरीर में फीमेल हार्मोन की बजाय मेल हार्मोन (एण्ड्रोजन) का स्तर ज्यादा बढ़ने लगता है। पीसीओएस होने पर अंडाशय में कई गांठे (सिस्ट) बनने लगती हैं। सिस्ट छोटी-छोटी थैली के आकार की होती है जिसमें लिक्विड भरा होता है। धीरे-धीरे यह बड़ा होता है और ओव्यूलेशन की प्रक्रिया में रुकावट डालती हैं। जिसकी वजह से गर्भधारण की संभावना कम रहती है। इतना ही नहीं टाइप-2 डायबिटीज होने की आंशका भी बढ़ जाती है।

67
Image Credit : our own

पीसीओएस के लक्षण

अनियमित पीरियड

ब्लीडिंग ज्यादा होना

अनचाहे बालों का बढ़ना

मुहांसे

वजन का बढ़ना

सिरदर्द

मूड स्विंग होना

नींद नहीं आना

77
Image Credit : Getty

कारण और ट्रीटमेंट

महिलाओं में होने वाली इस बीमारी सही कारणों का पता नहीं लग पाया है और इस विषय पर पूरी दुनिया में लगातार शोध चल रहे हैं।पीसीओएस की समस्या आनुवांशिक भी है।

पीसीओएस को पूरी तरह ठीक नहीं किया जा सकता है। इसका इलाज नहीं बना है। लेकिन लाइफस्टाइल में बदलाव करके इसे बढ़ने से रोक सकती हैं। इसके लिए आपको अपना वजन कम करना होगा। नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए।डाइट में बदलाव करते हुए पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करना चाहिए।

और पढ़ें:

पीरियड्स के दौरान महिलाएं ज्यादा पसंद करती हैं सेक्स, जानें इसके पीछे के कारण और सेफ SEX का तरीका

3 साल की बेटी को 1 हजार के लिए मां ने अपने प्रेमी को बेचा, मासूम के साथ रेप और हत्या की घटना रुला देगी

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक का अनुभव। नवंबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट देख रही हैं। इन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया हुआ है। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर इनकी रुचि है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Earwax Cancer Test: कान का मैल बताएगा कैंसर का सच? ब्राज़ील की स्टडी ने वैज्ञानिकों को चौंकाया
Recommended image2
Ayushman Card List Hospital: मुफ्त इलाज वाले अस्पताल, भर्ती होने से पहले यह जांच लें-बचेगा बिल
Recommended image3
Oral Cancer Symptoms: शरीर में दिखें इस तरह के लक्षण तो हो जाएं अलर्ट
Recommended image4
Budget 2026: बायोफार्मा शक्ति स्कीम क्या है? जानें 10,000 करोड़ की स्कीम की पूरी डिटेल
Recommended image5
आप दवा ले रहे हैं, फिर भी ठीक नहीं हो रहे? आयुर्वेद एक्सपर्ट ने बताई असली वजह
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved