Sugarcane Juice vs Lemon Water Which Summer Drink Beats the Heat?: गर्मियों में खुद को तरोताज़ा रखने के लिए, ज़रूरत के हिसाब से गन्ने का रस या नींबू पानी चुनें, दोनों ही फायदेमंद हैं अगर सही तरीके से पिए जाएं।

गर्मी का मतलब है तेज धूप, लू, शरीर से पानी और मिनरल्स का कम होना। ऐसे में खुद को प्राकृतिक तरीके से ठंडा और हाइड्रेटेड रखना जरूरी है। पानी, जूस, लस्सी, गन्ने का रस, नींबू पानी, बहुत कुछ पी सकते हैं। लेकिन लस्सी या जूस हमेशा नहीं मिलते, पर गन्ने का रस या नींबू पानी आसानी से मिल जाता है। इन दोनों का स्वाद तो अच्छा है ही, साथ ही इनमें कई हेल्थ लाभ भी हैं। अब सवाल ये है कि इन दोनों में से कौन सा ज्यादा फायदेमंद है? किसके लिए कौन सा ज़्यादा सही रहेगा, आइए जानते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गन्ने के रस के फायदे

  1. गन्ने का जूस प्राकृतिक मिठास का अच्छा स्रोत है, जो शरीर को ऊर्जा देता है।
  2. इसमें आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, जिंक और फास्फोरस जैसे कई मिनरल्स होते हैं।
  3. गन्ने के रस में ऐसे गुण भी हैं जो तनाव से लड़ने में मदद कर सकते हैं।
  4. पाचन की समस्या से राहत दिलाने में भी मददगार।
  5. रोज गन्ने का रस पीने से शरीर ठंडा रहता है।
  6. 100 मिली गन्ने के रस में लगभग 68 कैलोरी और 17 ग्राम चीनी होती है।

नींबू पानी के फायदे

  1. नींबू पानी विटामिन सी का अच्छा सोर्स है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।
  2. नींबू पानी में पोटेशियम भी होता है, जो दिमाग और नसों के लिए जरूरी है।
  3. नींबू में ऐसा तत्व होता है जो पाचन शक्ति सुधार सकता है।
  4. नींबू पानी पीने से ताजगी मिलती है।
  5. 100 मिली नींबू पानी में लगभग 29 कैलोरी और 8 ग्राम चीनी होती है।

सेहत के लिए कौन सा बेहतर?

गन्ने का रस और नींबू पानी, दोनों ही गर्मी में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखकर ताज़गी देते हैं। लेकिन किसकी क्या जरूरत है, या कोई और स्वास्थ्य समस्या है तो उसके हिसाब से चुनना चाहिए। जैसे, डायबिटीज के मरीजो को गन्ने का रस बिल्कुल नहीं पीना चाहिए। क्योंकि गन्ने का रस ब्लड शुगर बढ़ा सकता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो गन्ने का रस अच्छा ऑप्शन नहीं है। ऐसे में नींबू पानी आराम से पी सकते हैं। वहीं अगर बहुत देर से कुछ नहीं खाया है या बहुत थकान है तो गन्ने का रस पीने से तुरंत ऊर्जा मिलती है।