Benefits of Eating Raw Mango: गर्मियों में कच्चा आम न सिर्फ़ स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत का खज़ाना भी। हीट स्ट्रोक से बचाव, पाचन में सुधार, लिवर डिटॉक्स और त्वचा-बालों की चमक, ये सब कुछ देता है कच्चा आम।

Raw Mango Benefits: गर्मी का मौसम आम का मौसम होता है। इस मौसम में लोग आम खाना खूब पसंद करते हैं। पके आम तो अच्छे लगते ही हैं लेकिन कच्चे आम भी लाजवाब होते हैं। यह स्वाद में खट्टा-मीठा तो होता ही है, साथ ही सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। कच्चा आम किसी खजाने से कम नहीं है, अगर आप इसे डाइट का हिस्सा बनाते हैं तो आपको कई फायदे मिलेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

न्यूट्रिशनिस्ट नमामि अग्रवाल कहती हैं कि कच्चे आम में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। इसे खाने से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है। आम में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। आइए जानते हैं कि कच्चा आम खाने से सेहत को कई फायदे होते हैं।

हीट स्ट्रोक से बचाता है (Protects from heat stroke)

गर्मियों में सबसे बड़ी समस्या हीट स्ट्रोक की होती है। कच्चा आम शरीर को ठंडक पहुंचाता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है। कच्चे आम से आम का पन्ना बनाया जाता है। मीठा और खट्टा आम का पन्ना शरीर को अंदर से ठंडा रखता है और हीट स्ट्रोक से बचाता है। इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो शरीर में पानी की मात्रा को बनाए रखते हैं।

पाचन में मददगार (Helpful in digestion)

कच्चा आम पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसमें फाइबर और पेक्टिन होता है - जो कब्ज, गैस और अपच की समस्या को दूर करता है। अगर आप खाने से पहले थोड़ा सा कच्चा आम नमक और काली मिर्च के साथ खाते हैं, तो यह पाचन प्रक्रिया को तेज करने के साथ-साथ भूख भी बढ़ाता है।

लिवर को डिटॉक्सीफाई करता है (Detoxifies the liver)

कच्चा आम लिवर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह लिवर को डिटॉक्सीफाई करता है और पित्त के स्राव को नियंत्रित करता है। इससे शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और लिवर बेहतर तरीके से काम करता है।

त्वचा और बालों के लिए (For skin and hair)

कच्चे आम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट-विटामिन त्वचा और बालों में चमक के साथ मजबूत बनाते हैं। यह शरीर के अंदर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है, जिससे त्वचा में नचुरल साइनिंग आती है और बालों के झड़ने की समस्या कम होती है।

कच्चा आम न केवल स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि गर्मियों की कई समस्याओं का समाधान भी है। अगर आप भी इस गर्मी को हेल्दी और फ्रेश बनाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में कच्चे आम को शामिल करें।