हाइपरटेंशन मरीजों के लिए Red Alert – इन 10 Foods को कहें Tata Bye-Bye!
हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए खानपान का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। कुछ चीज़ें जैसे सिगरेट, मैदा, कोल्ड ड्रिंक्स, नमकीन और अचार से पूरी तरह परहेज करना चाहिए, क्योंकि ये ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकते हैं और गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकते हैं।

हर साल 17 मई को विश्व स्टर पर World Hypertension Day मनाया जाता है। इस दिन हाई बीपी को लेकर जागरुकता फैलाई जाती है और लोगों को इसके उपचार, सावधानी, खानपान, योग आदि चीजों के बारे में बताया जाता है, ऐसे में इसी क्रम में हम भी आपके साथ हाई बीपी को लेकर कुछ सावधानी शेयर करेंगे।
हाइपरटेंशन यानी उच्च रक्तचाप एक "साइलेंट किलर" है, जो धीरे-धीरे दिल, किडनी, दिमाग और आंखों पर असर डालता है। यदि आप या आपके परिवार में कोई ब्लड प्रेशर से पीड़ित है, तो कुछ खानपान से दूरी बनाना ज़रूरी है।

अल्कोहल और सिगरेट क्यों नहीं:
- अल्कोहल रक्तचाप को तुरंत बढ़ाता है और लिवर पर असर डालता है, जबकि सिगरेट रक्त नलिकाओं को संकुचित कर देती है।
- खतरा: हाइपरटेंशन के मरीजों के लिए यह जानलेवा हो सकता है।
व्हाइट ब्रेड और मैदा से बने प्रोडक्ट्स
- क्यों नहीं खाएं: इसमें फाइबर कम और ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है, जो ब्लड प्रेशर और शुगर दोनों बढ़ा सकता है।
- नुकसान: मोटापा बढ़ाता है और दिल पर बोझ डालता है।
कोल्ड ड्रिंक्स और सोडा
- क्यों नहीं पिएं: ये सिर्फ शुगर ही नहीं बल्कि शून्य पोषण के साथ वजन बढ़ाते हैं और हार्ट हेल्थ पर असर डालते हैं।
- नुकसान: शुगर स्पाइक और हाई BP, जिससे स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है।
नमकीन और प्रोसेस्ड स्नैक्स (चिप्स, नमकीन, फ्रेंच फ्राइज)
- क्यों नहीं खाएं: इनमें सोडियम (नमक) की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो ब्लड प्रेशर को तुरंत बढ़ा सकती है।
- किसे नुकसान: BP के मरीजों को, किडनी के मरीजों को और दिल के मरीजों को।
नूडल्स और इंस्टेंट फूड (Maggi, Cup Noodles)
- क्यों नहीं खाएं: इनकी मसाला पैकिंग में सोडियम और एमएसजी बहुत ज्यादा होता है।
- प्रभाव: हाई BP, सिरदर्द और पेट खराबी।
अचार (Pickles)
- क्यों नहीं खाएं: अचार को लंबे समय तक संरक्षित रखने के लिए इसमें भारी मात्रा में नमक डाला जाता है, जो ब्लड प्रेशर के लिए बेहद खतरनाक है।
- नुकसान: हाइपरटेंशन वाले लोगों को यह दिल का दौरा और स्ट्रोक का खतरा बढ़ा सकता है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

