Hansika Motwani Divorce: हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया की शादी 3 साल में ही तलाक की कगार पर नजर आ रही है। खबरों के मुताबिक दोनों अलग-अलग रह रहे हैं।आइए जानते हैं, इनकी शादी क्यों शुरू से ही विवादों में रही।

Celebrity Relationship Update: रिश्ते जब भरोसे और समझदारी पर टिके हों, तो हर तूफान का सामना कर लेते हैं। लेकिन जब किसी रिश्ते की शुरुआत ही सवालों से घिरी हो, तो उसका टिक पाना आसान नहीं होता। एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी की शादी भी कुछ ऐसी ही कहानी बयां करती है। महज तीन साल में ही उनकी शादी तलाक के दरवाजे पर खड़ी नजर आ रही है। शुरुआत से ही यह रिश्ता विवादों में रहा-दोस्ती, धोखा, प्यार, शादी और अब तलाक की अटकलें। यह किसी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं, बल्कि एक सच्ची कहानी है, जो रिश्तों की गहराई और जटिलता को बयां करती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोहेल की शादी रिंकी बजाज से पहले हुई थी

इस कहानी का हीरो सोहेल कथूरिया है, जिसकी पहली शादी रिंकी बजाज से साल 2016 में हुई थी। लेकिन तलाक के बाद दोनों की राहें अलग हो गईं। हंसिका और रिंकी अच्छे दोस्त थीं। कहा जाता है कि सोहेल से मिलने के बाद हंसिका की उनसे नजदीकियां बढ़ने लगीं। रिंकी और सोहेल की शादी टूटने के बाद हंसिका ने साल 2022 में बड़ी धूमधाम से अपनी दोस्त के एक्स-हसबैंड से शादी कर ली।

हंसिका पर दोस्त के साथ धोखा करने का आरोप

कई लोगों ने इसे दोस्ती से धोखा बताया, लेकिन हंसिका ने चुप्पी साधे रखी और आगे बढ़ गईं। उनकी शादी सिर्फ एक फंक्शन नहीं, बल्कि एक शाही जश्न थी। लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हंसिका और सोहेल के बीच दूरियां आ गई हैं और दोनों के रास्ते तलाक की ओर बढ़ रहे हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

और पढ़ें: 'मैं कभी फोन नहीं चेक करती'...कैटरीना ने खोला विक्की संग मजबूत रिश्ते का राज

ग्लैमर की दुनिया में रिश्ते तेजी से बनते हैं और तुरंत बिखर जाते हैं?

कहा जा रहा है कि हंसिका इन दिनों अपनी मां के साथ रह रही हैं। ना साथ की तस्वीरें हैं, ना सोशल मीडिया पोस्ट, ना ही कोई बयान-बस एक अजीब सी चुप्पी है, जो बहुत कुछ कह जाती है। हंसिका की ये जर्नी सिर्फ एक सेलेब्रिटी गॉसिप नहीं, बल्कि उन सच्चाईयों की झलक है जो कई लोग जीते हैं-जहां रिश्ते अचानक बनते हैं, तेजी से आगे बढ़ते हैं, और फिर चुपचाप बिखर जाते हैं।

ये कहानी हमें ये सोचने पर मजबूर करती है कि-

  • क्या हर रिश्ता जिसे प्यार कहा जाता है, सच में प्यार होता है?
  • क्या जिन रिश्तों की शुरुआत किसी और के आंसुओं से होती है, वो कभी खुश रह पाते हैं?
  • और सबसे जरूरी - क्या रिश्तों को बचाने के लिए सिर्फ साथ रहना काफी है, या फिर आत्मा से जुड़ना जरूरी होता है?

और पढ़ें: Parenting Style: श्वेता तिवारी ने बेटी पलक के लिए लागू किए सख्त रूल, 'पार्टी में जा रही हो तो सभी दोस्तों की मां के नंबर दो'