मामला इंदौर जिले का है। पायल सोमुअल के बारे में बताया जाता है कि वो मूल रूप से रायसेन जिले की रहने वाली है। करोड़ों की ठगी के मामले में पुलिस ने उसे अरेस्ट किया है। उसे तिहाड़ से इंदौर जेल शिफ्ट किया गया है। 

इंदौर. मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में एक महिला कैदी के पास से मोबाइल मिलने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। जिस महिला के पास से मोबाइल फोन मिला है उसकी गिनती हाईप्रोफाइल कैदियों में होती है। इस महिला का नाम है पायल सैमुअल उर्फ हसीना है। महिला के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले हैं जिसके बाद उसे अरेस्ट किया गया था। उसके पास मोबाइल मिलने के बाद से जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कौन है पायल सैमुअल
करोड़ों रुपए की ठगी के मामले में पायल सैमुअल को चार महीने पहले ही तिहाड़ जेल से इंदौर जेल में शिफ्ट किया गया था। उसके खिलाफ ठगी के कई मामले दर्ज हैं। एक मल्टीनेशनल कंपनी और न्यूज चैनल की सीईओ बनकर कारोबारियों को ठग चुकी है। पायल के खिलाफ दिल्ली, मुंबई, भोपाल और इंदौर में मामले दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि पायल की शादी एक एनआरआई से हुई थी। उसका बेटा अभी कॉलेज में है। पिता भेल से सीनियर पद से रिटायर हुए थे जबकि मां भी जॉब में थी। पायल बीटेक की पढ़ाई करती थी लेकिन फाइनल ईयर में उसने अपनी पढ़ाई छोड़ दी। इसके बाद उसने 5 साल मीडिया हाउस में जॉब कि लेकिन जल्द से जल्द अमीर बनने के लिए उसने ठगी करना शुरू कर दिया था।

सेनेटरी पेड में छुपाकर रखती थी फोन
जेल प्रशासन के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया था। इस दौरान प्रशासन को अचानक बॉथरूम से आवाज आई। जहां जांच में मोबाइल फोन मिला। बताया जा रहा है कि पायल अपना फोन सेनेटरी पेड में छिपाकर रखती थी। इसके अलावा वो अपने बैरक में अपने कंबल के नीचे अपने फोन को छुपाकर रखती थी। पायल 50 को अपना लकी नंबर मानती थी इसलिए जब भी ठगी की कोई डील करती थी उस डील में वो 50 जरूर रखती थी। उसकी ज्यादातर ठगी 50 लाख तक की होती थी।

इसे भी पढ़ें- नहीं देखा होगा ऐसा प्यार: शादी के 25 साल बाद पत्नी की मौत, पति ने शव के साथ जो किया उसे देख पुलिस भी शॉक्ड