देहरादून में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के एक सीनियर अधिकारी संदिग्ध परिस्थिति में मृत पाए गए हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि वह महिलाओं की तरह कपड़े पहने हुए थे। बिंदी और लिपस्टिक लगाए हुए थे। 

देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के एक सीनियर अधिकारी का शव मिला है। वह अपने घर में संदिग्ध परिस्थिति में मृत पाए गए। शव फंदे से लटक रहा था। चौंकाने वाली बात यह है कि अधिकारी का शव महिलाओं के कपड़े में था। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि उन्होंने महिलाओं जैसा रूप क्यों बनाया था?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सीनियर अधिकारी अपने घर के बेडरूम में पंखे से लगे फंदे से झूलते पाए गए। उन्होंने महिलाओं वाले कपड़े पहने थे। वह मैक्सी और महिला के अंडरगारमेंट्स पहने हुए थे। माथे पर बिंदी और ओठों पर लिपस्टिक लगाई थी। हाथों में चूड़ियां पहनी थी। उनकी पत्नी शिक्षिका हैं। घटना के समय वह पिथौरागढ़ में थीं।

उधम सिंह नगर के एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया है कि रिश्तेदारों और सहकर्मियों ने जबरदस्ती बेडरूम का दरवाजा खोला था। अंदर एयरपोर्ट अधिकारी फंदे से लटक रहे थे। इसके बाद लोगों ने उन्हें नीचे उतारा और हॉस्पिटल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बेडरूम में किसी के जबरदस्ती घुसने के निशान नहीं मिले हैं। बेडरूम को अंदर से बंद किया गया था। अधिकारी के साथ मारपीट के निशान भी नहीं मिले हैं।

दुपट्टे के फंदे से लटके थे एयरपोर्ट अधिकारी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट अधिकारी ने दो रिश्तेदारों के साथ रात बिताई थी। वे दूसरे कमरे में सोए थे। अधिकारी अपने दोनों रिश्तेदारों के साथ सुबह पास के ही एक जगह पर जाने वाले थे। सुबह देर तक उन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो रिश्तेदारों को अंदेशा हुआ था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि एयरपोर्ट अधिकारी ने महिलाओं के कपड़े क्यों पहने थे।

यह भी पढ़ें- 14वीं मंजिल से कूदने वाली 13 साल की लड़की के थे 45 दोस्त, बंद कमरे में खेलती थी खेल

सिटी एसपी मनोज कत्याल ने कहा कि पुलिस दोनों रिश्तेदारों और उनके सहकर्मियों से पूछताछ कर रही है। उनका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। सहकर्मियों ने उन्हें अच्छा अधिकारी बताया है। वह कभी गलत काम नहीं किया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद उनकी मौत के पीछे के कारणों का पता लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- UP : प्रयागराज कुंभ में एआई से होगी सुरक्षा, ना कटेगा जेब और ना होगी चोरी