छत्तीसगढ़ के बीजापुर और सुकमा जिले की सीमा पर शनिवार को मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में शहीद जवानों की संख्‍या बढ़कर 22 हो गई है। नक्सली हमले को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने असम में चुनावी दौरा छोटा कर दिया। उन्हें यहां तीन रैलियां संबोधित करनी थीं।

नई दिल्ली. छत्तीसगढ़ के बीजापुर और सुकमा जिले की सीमा पर शनिवार को मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में शहीद जवानों की संख्‍या बढ़कर 22 हो गई है। नक्सली हमले को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने असम में चुनावी दौरा छोटा कर दिया। उन्हें यहां तीन रैलियां संबोधित करनी थीं। लेकिन वे सिर्फ 1 रैली को संबोधित करके दिल्ली लौट रहे हैं। यहां वे शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति का जायजा लेंगे। वहीं, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी हमले को लेकर दुख जताया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अमित शाह ने ट्वीट कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, देश शहीद जवानों के साहस व शौर्य को हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कहा कि शांति और प्रगति के दुश्मनों के खिलाफ यह लड़ाई जारी रहेगी। इतना ही नहीं, उन्होंने घायल जवानों के जल्द ठीक होने की कामना भी की। 

Scroll to load tweet…


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जताया दुख
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया, छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में सुरक्षाकर्मियों की मौत गहरी पीड़ा का विषय है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। देश उनके इस बलिदान को कभी नहीं भूलेगा।

रक्षा मंत्री ने दी श्रद्धांजलि 
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, छत्तीसगढ़ के सुकमा-बीजापुर सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ लड़ते हुए कार्रवाई में मारे गए हमारे साहसी जवानों को श्रद्धांजलि। वे अत्यंत साहस के साथ लड़े और उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।

Scroll to load tweet…


नक्सलियों ने छीने हथियार
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर और सुकमा जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। नक्सलियों ने 700 जवानों को घेरकर हमला किया। हमले में 22 जवान शहीद हुए। बताया जा रहा है कि नक्‍सलियों ने सुरक्षा बलों के पास से दो दर्जन से अधिक हथियार भी छीन लिए। मुठभेड़ में 9 नक्सली भी मारे गए हैं।


ये भी पढ़ें: 21 शहीद जवानों के सामने आए नाम, देखिए पूरी लिस्ट, 4 घंटे चली थी नक्सलियों से मुठभेड़

 नक्सली हमला: जवानों के शव से जूते-कपड़े तक निकाल ले गए नक्सली..इस हालत में मिले भारत मां के वीर सपूत

 ये है कुख्यात नक्सल कमांडर हिडमा, 24 जवानों की शहादत के पीछे है जिसका हाथ..जानिए पूरी कुंडली

 10 साल के इतिहास में छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े 10 नक्सली हमले, जानिए कब कितने जवान हुए शहीद