Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें तुरंत बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, उनकी बीमारी या हालत के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है।

Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी सेहत के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है और अस्पताल की तरफ से अभी तक कोई स्वास्थ्य बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बुखार और पैर में दर्द की थी शिकायत

कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि मल्लिकार्जुन खरगे को बुखार और पैर में दर्द की शिकायत थी। पार्टी नेता ने कहा, "राज्यसभा में विपक्ष के नेता को मंगलवार को यह समस्या होने के बाद अस्पताल ले जाया गया। वह ठीक हैं और किसी प्रकार की चिंता की जरूरत नहीं है। डॉक्टर उनकी सेहत पर नजर रख रहे हैं।"

यह भी पढ़ें: Rule Changing from 1 October: 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे कई नियम, रेलवे टिकट बुकिंग से लेकर UPI पेमेंट तक होंगे ये बड़े बदलाव