लेह में जवानों के साथ होली मनाने पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, लगाया गुलाल- Watch Video

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जवानों के साथ होली मनाने के लिए लेह पहुंचे। यहां उन्होंने जवानों को गुलाल लगाया और यह पर्व मनाया। इस दौरान जवान भी काफी उत्साहित नजर आएं।

/ Updated: Mar 24 2024, 12:48 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ होली का त्योहार मनाया। वह रविवार को लेह में जवानों के साथ होली मनाने के लिए पहुंचे। आपको बता दें कि पहले रक्षामंत्री सियाचिन जाने वाले थे, हालांकि खराब मौसम के चलते वह लेह पहुंचे और यहीं पर सशस्त्र बल के जवानों को गुलाल लगाकर होली मनाई। रक्षामंत्री के साथ होली मनाकर जवानों में भी उत्साह देखा गया। इस दौरान उन्होंने जवानों को संबोधित भी किया। ज्ञात हो कि होली का त्योहार 25 मार्च को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह सुरक्षाबलों के साथ यह पर्व मनाने और खुशियां बांटने के लिए पहुंचे हैं। 

Read more Articles on