ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में एक बुजुर्ग महिला की दिल दहला देने वाली मौत हो गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

Greater Noida News. ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा एरिया में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला ने जैसे ही घर की खिडकी खोली वह हाईटेंशन तार से टच हो गया है और देखते ही देखते महिला पूरी तरह से जल गई। घटना इतनी भयावह रही कि महिला वहां से एक इंच भी नहीं हट पाई और किसी पुतले की तरह पूरी तरह से जलकर राख हो गई। इस महिला के जलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है ग्रेटर नोएडा की घटना

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा मिर्जापुर इलाके में बीते शनिवार को एक महिला अपनी बालकनी पर खड़ी थी। इसकी बालकनी के पास से ही हाईटेंशन लाइन का तार गुजर रहा है। जैसे ही यह महिला खिड़की खोलती है, वह हाईटेंशन तार से छू जाता है। इसके बाद तो महिला धूं-धूं करके जलने लगती है। इस दौरान वहां काफी भीड़ जमा हो गई लेकिन किसी की हिम्मत नहीं हुई कि वह कुछ कर सके। लोग तमाशा देखते रहे और जलती हुई महिला का वीडियो बनाने लगे। काफी देर तक महिला जलती रही और उसकी वहीं पर मौत हो गई।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

ग्रेटर नोएडा के डीसीपी के अनुसार मृत महिला की पहचान अंगूरी देवी के तौर पर हुई है। उसकी उम्र करीब 80 वर्ष थी। महिला इसी गांव की रहने वाली है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बिजली का करंट लगने की वजह से महिला बुरी तरह से झुलस गई और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें

चंद्रयान-3 के बाद ISRO की एक और उड़ान, 7 विदेशी सैटेलाइट को PSLV-C56 ने अंतरिक्ष में पहुंचाया, जानें क्यों खास है यह मिशन