Exclusive Video: कहां तैयार किया गया था रोवर मॉडल, चंद्रयान-3 में लगे हैं कितने कैमरे, ISRO चीफ एस सोमनाथ ने बताया सब कुछ

चंद्रयान-3 से जुड़े तमाम सवालों का जवाब इसरो चीफ एस सोमनाथ के द्वारा दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि रोवर मॉडल को कहां पर तैयार किया गया और चंद्रयान-3 में कितने कैमरे लगे हैं जिनकी वजह से तमाम फोटोज हम तक पहुंच रही हैं। 

Share this Video

एशियानेट न्यूज नेटवर्क से एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान इसरो चीफ एस सोमनाथ ने रोवर मॉडल की तरफ देखकर बताया कि यह सब कुछ बेंगलुरू में ही तैयार किया गया है। हम यहीं पर सारे सैटेलाइट बिल्ड करते हैं। यह डेडिकेटेड टीम तैयार करती है लेकिन इसमें यूज होने वाले पार्ट्स देश के कई हिस्सों से मंगाए जाते हैं। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि इसमें कई कैमरे लगे हैं। रियर कैमरा, फ्रंट कैमरा, कुछ कैमरे स्पीड और वेलोसिटी को कैप्चर करते हैं। अलग-अलग कार्यों के लिए करीब 8 कैमरे यूज किए गए हैं।

Related Video