कर्नाटक की हासन सीट से पूर्व सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना को बुधवार को फिर से बड़ा झटका लगा है। क्योंकि कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।

कर्नाटक. महिलाओं के साथ यौन शोषण और बलात्कार के आरोप में फंसे कर्नाटक के पूर्व सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना की जमानत याचिका बुधवार को खारिज हो गई है। उनके खिलाफ कई महिलाओं ने यौन शोषण और बलात्कार का आरोप लगा रखा है। जिसके चलते पूर्व जेडीएस नेता को एसआईटी ने हिरासत में ले रखा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रज्ज्वल के खिलाफ एक और एफआईआर

आपको बतादें कि प्रज्ज्वल रेवन्ना की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। उनके खिलाफ 25 जून को एक और एफआईआर दर्ज हुई है। जिसमें तीन लोगों के नाम शामिल है। इसमें से एक भाजपा के पूर्व विधायक प्रीतम गौड़ा का नाम भी है। गौड़ा पर आरोप है कि जब प्रज्ज्वल रेप कर रहे थे, तब उन्होंने फोटो खींचकर शेयर किये थे। जानकारी के अनुसार प्रज्ज्वल पर अब तक करीब चार केस दर्ज हुए हैं। उनकी उम्र महज 33 साल है।

पूर्व पीएम के पौते हैं प्रज्ज्वल रेवन्ना

आपको बतादें कि प्रज्ज्वल रेवन्ना की जमानत याचिका खारिज हो गई है। वे पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा के पौते हैं। उनको इस केस के कारण लोकसभा चुनाव में भी हार का मुंह देखना पड़ा। आपको बतादें कि मतदान होने के बाद 27 अप्रैल को प्रज्ज्वल जर्मनी चले गए थे। वे 31 मई को वापस लौटे तो एसआईटी ने उन्हें एयपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया था। उनके खिलाफ कई महिलाओं से दुष्कर्म का भी आरोप है। उनके खिलाफ केस दर्ज होने के बाद पार्टी ने उन्हें बाहर कर दिया था।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान में फैली बीमारी से राजस्थान में अलर्ट, कहीं आपके घर में तो नहीं बच्चा

अश्लील वीडियो हुए थे वायरल

आपको बतादें कि जेडीएस के पूर्व सांसद रेवन्ना पर कई मामलों में रेप और यौन शोषण के केस दर्ज हैं। वे फिलहाल हिरासत में है। उनके कुछ महिलाओं के साथ अश्लील वीडियो लोकसभा चुनाव से पहले वायरल हुए थे। जिसका असर उनके राजनीतिक करियर पर भी पड़ा है। इसी कारण उन्हें चुनाव में भी हार का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें : UP : प्रयागराज कुंभ में एआई से होगी सुरक्षा, ना कटेगा जेब और ना होगी चोरी