लालू यादव ने राहुल गांधी को दी डिश बनाने की टिप्स, अपने हांथों से बनाकर खिलाया मटन
नई दिल्ली। मोदी सरनेम केस में सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) से मिलने दिल्ली स्थित मीसा भारती के घर गए। लालू यादव ने राहुल गांधी को अपने हाथ से बना मटन खिलाया।

लालू यादव ने राहुल गांधी के लिए रात्रीभोज रखा था। उन्होंने फूलों का गुलदस्ता देकर राहुल गांधी का स्वागत किया। इसके बाद गले लगाया।
लालू यादव ने राहुल गांधी को अपने हाथ से बना मटन खिलाया। इस दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद थे।
मामले से परिचित लोगों ने बताया कि राहुल गांधी और लालू यादव ने राजनीति पर काफी चर्चा की। इस दौरान दोनों के बीच छोटे-मोटे मुद्दों पर भी बातचीत हुई। राहुल ने भोजन का आनंद लेने में काफी समय बिताया।
लालू यादव ने इस अवसर के लिए बिहार से देसी मटन और मसाले मंगाए थे। उन्होंने राहुल गांधी को दिखाया कि बिहार की विशेष शैली में मटन कैसे पकाया जाता है।
राहुल गांधी ने लालू यादव से उनके स्वास्थ्य के बारे में भी पूछा। दरअसल, बिहार का चंपारण मटन अपनी अनूठी खाना पकाने की शैली और स्वाद के लिए जाना जाता है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.