द्वारका से आम आदमी पार्टी के विनय कुमार मिश्रा चुनाव जीत गए हैं। मिश्रा ने बीजेपी कैंडिडेट प्रद्युम्न राजपूत को हराया। आप को जहां 71003 वोट मिले वहीं बीजेपी को 56616 वोट प्राप्त हुए। कांग्रेस को यहां 6757 वोट ही मिल सके।
बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। ऐसे में स्टूडेंट्स के लिए जरूरी है कि वे अपनी पढ़ाई की साथ साथ अपनी डाइट का भी ध्यान रखें। ऐसी डाइट लें जिससे आप दिनभर एनर्जेटिक रह सकें।
देवली से इस बार भी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार प्रकाश जारवाल विजयी हुए हैं। जारवाल ने बीजेपी के अरविंद सिंह को शिकस्त दी। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के अरविंदर सिंह रहे।
असम को लेकर विवादित बयान देने वाले जेएनयू छात्र शरजील इमाम को बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार किया गया। उसपर राजद्रोह का केस दर्ज है। शरजील को पांच राज्यों (दिल्ली, असम, उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर) की पुलिस खोज रही थी।
दिल्ली कैंट से भी आप कैंडिडेट वीरेन्द्र सिंह चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने बीजेपी के मनीष सिंह को हराया। आप को यहां 28971 वोट मिले, जबकि बीजेपी के मनीष सिंह को 18381 वोट मिले।
छतरपुर से आम आदमी पार्टी के करतार सिंह जीत गए हैं। करतार सिंह ने बीजेपी के ब्रह्म सिंह तंवर को शिकस्त दी। करतार सिंह को 69411 वोट मिले, जबकि बीजेपी कैंडिडेट ब्रह्मसिंह तंवर को 65691 मत मिले।
चांदनी चौक से आप के प्रहलाद सिंह साहनी जीत गए हैं। साहनी ने बीजेपी कैंडिडेट सुमन कुमार गुप्ता को शिकस्त दी। तीसरे नंबर पर कांग्रेस की अलका लांबा रहीं। आप को यहां 50891, बीजेपी को 21307 जबकि कांग्रेस को महज वोट मिले।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दिल्ली में एनसीसी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने देश के युवाओं का उत्साहवर्धन भी किया। पीएम मोदी ने कहा, आज विश्व में हमारे देश की पहचान, युवा देश के रूप में है।
बुराड़ी से आम आदमी पार्टी ने मौजूदा विधायक संजीव झा को ही एक बार फिर मैदान में उतारा था। संजीव झा ने बीजेपी के सहयोगी दल जनता दल यूनाइटेड के शैलेन्द्र कुमार को भारी अंतर से हराया। इस सीट पर तीसरे नंबर पर शिवसेना रही।
बिजवासन से आम आदमी पार्टी के भूपिंदर सिंह जून ने कांटे की टक्कर में बीजेपी उम्मीदवार सत्यप्रकाश राणा को शिकस्त दी। जून को जहां 57271 वोट मिले तो वहीं राणा को 56518 वोट प्राप्त हुए।