जदयू के अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी चुनाव प्रचार में उतर रहे हैं। वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ दिल्ली के संगम विहार इलाके में रैली को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी 3 फरवरी से दिल्ली चुनाव प्रचार में मैदान पर उतरेंगे।
निर्भया के दोषियों की फांसी रोके जाने पर केंद्र सरकार ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। जिसमें ट्रायल कोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई है। केंद्र सरकार का कहना है कि निर्भया के दोषियों ने कानून प्रक्रिया का मजाक बना रखा है। जब एक बार फांसी की तारीख तय हो चुकी है तो उसे टालना ठीक नहीं है।
महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नवाब मलिक ने शनिवार को कहा है कि उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली राज्य सरकार प्रदेश में पांच फीसदी मुस्लिम आरक्षण वापस लाने के लिए कानूनी सलाह लेगी ।
भाजपा रविवार को सभी 70 विधानसभा सीटों के 13,570 मतदान केन्द्रों पर विशाल जनसंपर्क कार्यक्रम शुरू करेगी। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की यहां स्थित एक इमारत में आग लग गई जिसके बाद दस दमकल की गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया है।
पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने शनिवार को कहा कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) पर कांग्रेस पार्टी अपने रुख पर कायम है और उनकी सरकार पुडुचेरी में इस कानून को लागू नहीं करेगी, भले ही इसके लिए सत्ता छोड़नी पड़े।
हम आपको बता रहे हैं कि बजट में फाइनेंस मिनिस्टर ने 5 लाख तक आय वालों को टैक्स में छूट देने के साथ और क्या सौगात दी हैं?
दिल्ली के बारहखंबा रोड पर कुछ महिलाओं ने जमकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने मोदी सरकार मुर्दाबाद और सीएए वापस लो के नारे लगाए। वहीं पुलिस ने बैरिकैटिंग लगाकर महिलाओं को रोकने की कोशिश की।
नई दिल्ली. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का बजट पेश किया। इनकम टैक्स के लिए बजट में कहा गया कि 5 लाख रुपए से 7.5 लाख की आय पर 20% की बजाय 10% टैक्स लगेगा। 7.5 लाख से 10 लाख तक आय पर 20% की बजाय 15% टैक्स लगेगा। 10 लाख से 12.5 लाख तक की आय पर 30% की बजाय 20% टैक्स। 12.5 लाख से 15 लाख की आय पर 30% की बजाय 25% टैक्स लगेगा। 15 लाख से ऊपर आमदनी वाले को 30 फीसदी टैक्स देना होगा। लेकिन यह लाभ लेने के लिए शर्त रखी गई है।
दिल्ली के शाहीन बाग में शनिवार को फायरिंग को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने कहा, अमित शाह जी, ये आपने क्या हाल बना रखा है हमारी दिल्ली का। दिनदहाड़े गोलियां चल रहीं है।