नई दिल्ली. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने भाषण में बताया कि बजट का एक बड़ा हिस्सा 5 पुरातात्विक स्थानों को आइकोनिक बनाने में खर्च किया जाएगा। यह 5 जगहें हरियाणा का राखीगढ़ी, महाभारत काल के हस्तिनापुर (यूपी), असम का शिवसागर, गुजरात का धोलावीरा और तमिलनाडु का आदिचेन्नलूर है। यहां पर्यटन सुविधाएं विकसित की जाएंगी।