
अब शाहीन बाग में फायरिंग, शख्स बोला- यहां हिंदुओं की चलेगी, जवाब आया- ये गिरी सोच है..
जामिया इलाके में फायरिंग के बाद अब शाहीन बाग में भी गोली चलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
वीडियो डेस्क। जामिया इलाके में फायरिंग के बाद अब शाहीन बाग में भी गोली चलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन स्थल के नजदीक ही फायरिंग हुई। आरोपी शख्स नोएडा का रहने वाला है। इससे पहले गुरुवार को ही जामिया नगर में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर एक नाबालिग ने गोली चली दी थी, जिसमें जामिया का एक छात्र घायल हो गया। घटना के बाद दिल्ली पुलिस पर की तरह से सवाल उठे। बता दें 2 दिन पहले दिल्ली के जामिया इलाके में एक शख्स ने फायरिंग की थी।