मुंबई के तारदेव बिल्डिंग में लगी आग में मारे गए लोगों के शोक संतप्त परिवारों को दो-दो लाख की अहेतुक सहायता दी जाएगी। 

नई दिल्ली। मुंबई के तारदेव बिल्डिंग में लगी आग में मारे गए लोगों के शोक संतप्त परिवारों को दो-दो लाख की अहेतुक सहायता दी जाएगी। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से दी जाने वाली इस धनराशि का ऐलान पीएम मोदी ने किया है। पीएमओ के अनुसार इस अग्निकांड के घायलों को पचास-पचास हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। इस भीषण अग्निकांड पर पीएम मोदी ने शोक जताया है। इस अग्निकांड में कम से कम सात लोगों के मौत की सूचना है। अभी भी कई लोग गंभीर रूप से अस्पताल में भर्ती हैंं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है घटना

मुंबई (Mumbai) के ताड़देव इलाके में भाटिया अस्पताल के पास इमारत में लगी आग में 7 लोगों की मौत हो गई है। जान गंवाने वालों में से दो बुजुर्ग हैं। जबकि 15 लोग बुरी तरह से झुलस गए। इनमें 6 बुजुर्ग हैं। ताड़देव क्षेत्र में शनिवार की सुबह करीब 7:30 बजे के आसपास आग लग लगी। बताया जा रहा है कि आग बिल्डिंग के 15वें फ्लोर से शुरू हुई और ऊपर तक पहुंच गई। आग के कारण 19वां मंजिल सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। दमकल की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। बताया जा रहा है कि करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद इसे बुझा दिया गया। अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं चला है।

मेयर बोलीं-आग पर पाया गया काबू

मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन धुएं के कारण लोगों को सांस लेने में समस्या हो रही है। इमारत में लेवल थ्री की आग लगी थी। आग इतनी भीषण थी कि दमकल विभाग की 13 गाड़ियों की मदद से इसे काबू किया जा सका। हालांकि, इमारत में रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। अधिकारियों ने बताया कि इमारत के पास पांच एंबुलेंस को तैनात किया गया है। 

यहभीपढ़ें:

Republic Day parade मेंभव्यफ्लाईपास्ट: 75 लड़ाकूविमानआजादीके 75 सालपूरेहोनेपरकरेंगेताकतकामुजाहिरा

आतंककाआका Pakistan कररहाभारतकेखिलाफबड़ीसाजिश, ड्रगतस्करोंकाइस्तेमालकरभेजरहा IED