वीडियो: B20 Summit में पीएम मोदी बोले- चंद्रयान-3 साइंस और इंडस्ट्री दोनों की सफलता, भारत के साथ पूरी दुनिया कर रही सेलिब्रेट

पीएम मोदी ने रविवार 27 अगस्त को बी-20 सम्मिट को संबोधित करते हुए मून मिशन को साइंस और इंडस्ट्री की बड़ी सफलता बताया। इसी के साथ उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 में इस्तेमाल कई पुर्जे इंडस्ट्री से प्राप्त हुए।

/ Updated: Aug 27 2023, 05:58 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

बी-20 सम्मिट में पीएम मोदी ने कहा कि भारत की स्पेस एजेंसी इसरो के मून मिशन की सफलता में हमारी इंडस्ट्री ने बड़ा सहयोग किया है। उन्होंने बताया कि चंद्रयान-3 में इस्तेमाल हुए कई पूर्जे हमारे उद्योग, निजी कंपनियों और MSME द्वारा प्रदान किए गए हैं। बी-20 की थीम-राइज में I इनोवेशन को रिप्रजेंट करता है, लेकिन मैं इसमें इनोवेशन के साथ एक और I को भी देखता हूं। ये I है inclusiveness (समग्रता)। हमने अफ्रीकन यूनियन को भी जी-20 की स्थाई सदस्यता के लिए इसी विजन के साथ आमंत्रित किया।