
बेटे रेहान की सगाई से फिर चर्चा में आई प्रियंका गांधी–रॉबर्ट वाड्रा की लव स्टोरी
प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह सियासत नहीं बल्कि परिवार की खुशखबरी है। बेटे रेहान वाड्रा की अवीवा बेग से सगाई के बाद उनकी चर्चित लव स्टोरी फिर लोगों की यादों में ताज़ा हो गई है।रेहान और अवीवा पिछले कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और अब उन्होंने अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप दे दिया है। इसी बहाने लोगों की नजरें एक बार फिर प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा की उस प्रेम कहानी पर टिक गई हैं, जिसकी शुरुआत बचपन की दोस्ती से हुई थी।