प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) के 71वें जन्मदिन पर वैक्सीनेशन ने फिर इतिहास रच दिया। सिर्फ आधे दिन में ही डोज 1 करोड़ के पार हो गए। 

नई दिल्ली. corona के खिलाफ जारी लड़ाई में भारत लगातार मजबूत होता जा रहा है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मदिन है। (Prime Minister Narendra Modi) इस मौके पर मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में महावैक्सीनेशन कैम्पेन चलाया गया। भाजपा इसे सेवा से समर्पण कैंपेन के रूप में चला रही है। यह 17 से 20 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान कोरोना वैक्सीनेशन में (corona vaccination) में फिर इतिहास रचा गया। सिर्फ आधे दिन में 1 करोड़ से अधिक डोज लगाए गए। (तस्वीर मध्य प्रदेश की है। भोपाल में सरोजिनी नायडू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वैक्सीनेशन सेंटर का अवलोकन करने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री दिव्यांग की व्हील चेयर पकड़कर स्वयं उसे वैक्सीनेशन सेंटर तक टीकाकरण के लिए लेकर गए।)

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह भी पढ़ें-MODI के जन्मदिन पर लोगों ने दिखाई क्रियेटिविटी, कहीं अनाज से तैयार किया चित्र; तो कहीं बनाया 71 KG का लड्डू

अगर शुक्रवार सुबह की बात करें, तो ये है आंकड़ा
पिछले 24 घंटों में 63,97,972 वैक्सीन की खुराक देने के साथ, भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज शुक्रवार सुबह 7 बजे तक 77.24 करोड़ (77,24,25,744) से अधिक हो गया था। इन उपलब्धि को 77,78,319 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। 

यह भी पढ़ें-SCO Summit में बोले मोदी-कट्टरपंथ के खिलाफ लड़ाई सिर्फ सुरक्षा के लिए नहीं, भविष्य के लिए भी महत्वपूर्ण है

सैम्पलिंग भी बढ़ाई
देश भर में जांच क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 15,27,420 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 54.92 करोड़ (54,92,29,149) जांच की गई हैं। पिछले 84 दिनों से साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 3 प्रतिशत से कम रहते हुए 1.97 प्रतिशत बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 2.25 प्रतिशत है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर लगातार पिछले 18 दिनों से 3 प्रतिशत से कम और 101 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

यह भी पढ़ें-कुछ अलग अंदाज में मनाया जा रहा PM मोदी का आज 71वां Happy Birthday, कहीं वैक्सीनेशन; तो कहीं पौधारोपण

सेवा और समर्पण अभियान का शुभारंभ
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज भाजपा मुख्यालय, नई दिल्ली में पीएम मोदी के जन्मदिन पर 'सेवा और समर्पण अभियान' का शुभारंभ किया। इस मौके पर नड्डा ने कहा-मैं प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देता हूं, BJP हमेशा PM के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाती आई है, उनके नेतृत्व में BJP का मूल्यमंत्र 'सेवा ही संगठन' बना है। मुझे प्रसन्नता है कि आज BJP ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 'सेवा और समर्पण अभियान' की शुरुआत की है।

pic.twitter.com/TtS4q1uefY

Scroll to load tweet…