द कपिल शर्मा शो (Kapil Sharma Show) के सेंट पर स्मृति ईरानी (Smriti irani) को अंदर न जाने देने का मामला सुर्खियों में है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर स्मृति के मंत्री के तौर पर कामकाज को लेकर सवाल उठाए हैं। उधर, सोशल मीडिया पर यूजर कांग्रेस (Congress) नेताओं पर हमले कर रहे हैं।

नई दिल्ली। कपिल शर्मा के शो के गार्ड ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) को पहचानने से इंकार करते हुए उन्हें शो में नहीं जाने दिया। इस खबर के बाद कांग्रेस ने स्मृति ईरानी की पहचान पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता अल्का लांबा ने एक ट्वीट करते हुए लिखा - पिछले 8 सालों से मंत्री रहते तो अपने कामों से कोई पहचान बना नहीं पाईं ई-रानी जी। जो पहचान थी वो भी गंवा दी, घोर अपमान - मैडम पहचान को न पहचानना। अल्का के इस ट्वीट पर यूजर्स ने कांग्रेस से लेकर सोनिया, राहुल और नेहरू तक को घेर लिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक यूजर ने लिखा - बच्चों, इस कहानी से हमे ये सीख मिलती है कि पप्पू खान अंटोनियो नेहरू के पिता जी ने भारत के टेक्नोलॉजिकल विकास के लिए कुछ नहीं किया, सारे दावे झूठे हैं। JRD TATA जी को भी यूसुफ खान उर्फ दिलीप कुमार ने फ्लाइट में नही पहचाना था, तो JRD TATA जी छोटे हो गए हल्का लंबा गांधी जी? 

एक अन्य यूजर ने लिखा - यह सब सुनियोजित था। एक केंद्रीय मंत्री को नहीं पहचानना। गार्ड ने वही किया जो उसे कहा गया , कपिल शर्मा ने ही यह करवाया है। नेता मंत्री किसी भी पार्टी का हो सकता है ,लेकिन संवैधानिक रूप से यह अपमान है ,सोची समझी साजिश... आज BJP के मंत्री के साथ तो कल कांग्रेस के नेता के साथ होगा। 

एक यूजर ने स्मृति ईरानी के एलपीजी (LPG) सिलेंडर के साथ प्रदर्शन करते हुए फोटो ट्वीट कर कहा- इतनी बड़ी पहचान तो बनाई है। एक यूजर ने अल्का लांबा पर तंज कसते हुए लिखा -आपको तो 1,500 लोग भी नहीं पहचानते। आप क्यों उछल रही हैं? एक ने लिखा - यह वही हैं न जिन्होंने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को हराया था। 

स्मृति ने राहुल गांधी से छीनी उनकी सीट 
स्मृति ईरानी ने 2019 में राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी से चुनाव लड़ा था। राहुल इस चुनाव में हार गए थे। हालांकि, उन्होंने केरल (Kerala) के वायनाड से भी पर्चा दाखिल किया था, और वहां से चुनाव जीतकर लोकसभा में सदस्य बने। 

क्या है मामला 
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपनी किताब ‘लाल सलाम’ के प्रमोशन के लिए द कपिल शर्मा शो पर पहुंचीं थीं। लेकिन शो के सेट के गार्ड ने उन्हें नहीं पहचाना और उन्हें भीतर जाने से रोक दिया। इसी दौरान सेट पर पहुंचे जोमैटो के फूड डिलीवरी ब्वाय को गार्ड ने बिना पूछताछ के जाने दिया। इसी से नाराज स्मृति ईरानी बिना शूटिंग के लौट गईं।

यह भी पढ़ें
Kapil Sharma शो के गार्ड ने Smriti Irani को पहचानने से किया इनकार, गुस्से में शूटिंग किए बिना ही लौटीं
Malegaon Blast : एनआईए कोर्ट में पेश हुईं प्रज्ञा, कहा- तुरंत कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती होना पड़ेगा