मुंबई से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट के दौरान बड़ा हादसा होते होते बचा। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने घटना के लिए खेद जताया है और सभी पैसेंजर्स को चिकित्सीय सुविधा का वादा किया है। 

दुर्गापुर। स्पाइसजेट बोइंग बी 737 (Spicejet Boeing B737) को रविवार को बेहद खतरनाक मौसम के बदलाव और तेज हवाओं का सामना करना पड़ा। उड़ान के दौरान टर्बुलेंस (severe turbulence)की वजह से विमान को कई कठिनाई का सामना करना पड़ा। अचानक से विमान आसमान में तूफान के बीच फंस गया। तेज हवा के थपेड़ों की वजह से विमान डगमगाने लगा। देखते ही देखते सबकी सांसें अटक गई। फ्लाइट में सवार करीब 40 यात्रियों को चोटें भी आई हैं। हालांकि, विमान को दुर्गापुर में सुरक्षित उतार लिया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल, स्पाइसजेस बोइंग बी 737 एयरक्राफ्ट ऑपरेटिंग फ्लाइट एसजी-945 ने मुंबई से दुर्गापुर के लिए उड़ान भरा था। लेकिन विमान को इस दौरान गंभीर व असामान्य तेज हवाओं के बीच फंस गया। तूफान के बीच फंसे विमान को आगे बढ़ने में परेशानी हो रही थी। तेज हवाओं से विमान डगमगाने लगा जिसकी वजह से यात्रियों के सामान इधर-उधर गिरने लगे। कई यात्री इस वजह से गंभीर रूप से घायल हो गए। काफी देर तक विमान में सवार यात्रियों की सांसें अटकी रही। सीटों पर सामान गिरने से चोटिल यात्रियों की हालता तो और खराब हो गई। हालांकि, कुछ ही देर में यात्रियों से भरे विमान को तूफान से बाहर निकाल लिया गया। विमान को सुरक्षित दुर्गापुर काजी नजरुल हसन एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। विमान के लैंड करते ही यात्रियों को मेडिकल हेल्प तत्काल उपलब्ध कराया गया। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि फ्लाइट सुरक्षित दुर्गापुर एयरपोर्ट पर लैंड करा लिया गया है। उन्होंने बताया कि दुर्गापुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की लैंडिंग के बाद तत्काल यात्रियों को मेडिकल हेल्प उपलब्ध कराया गया है। 

स्पाइस जेट ने खेद जताया

उड़ान के दौरान यात्रियों को हुई असुविधा के लिए स्पाइसजेट ने खेद जताते हुए माफी मांगी है। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि सभी यात्रियों को आवश्यक चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कंपनी प्रतिबद्ध है। 

यह भी पढ़ें:

तमिलनाडु में चरक शपथ दिलाने वाले डीन का ट्रांसफर, मेडिकल स्टूडेंट्स को संस्कृत में शपथ लेने को किया था मजबूर

मजदूर दिवस पर फ्रांस में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, कई जगह तोड़फोड़

केरल में अरबी डिश खाने से फूड प्वाइजिनंग, एक मौत, 15 से अधिक अस्पताल में भर्ती, होटल किया गया सील