केरल में भारी बारिश(Heavy rain) के कहर से 31 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। भारतीय मौसम विभाग ने यहां 20 अक्टूबर को फिर भारी बारिश की चेतावनी दी है। कई राज्यों के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है। 

नई दिल्ली. देशभर के कई इलाकों में रविवार को हुई जोरदार बारिश ने अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया है। केरल में भारी बारिश(Heavy rain) ने तबाही मचा दी है। बाढ़ में कई मकान बह गए। मीडिया रिपोर्ट यह संख्या 31 बता रही है। यहां 15 अक्टूबर से बारिश का दौर चल रहा है। भारतीय मौसम विभाग(IMD) ने चेतावनी दी है कि देश के कई राज्यों में अभी बारिश का दौर जारी रहेगा। यहां 20 अक्टूबर को फिर जोरदार बारिश हो सकती है। केरल में तीनों सेनाओं को रेस्क्यू में लगाया गया है। खासकर यहां के पांच जिलों में हालत अधिक खराब है। इनमें से भी कोट्टायम का बुरा हाल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने केरल के मुख्यमंत्री से हालात पर चर्चा भी की। (तस्वीर: केरल में भारी बारिश से कई मकान बह गए)

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह भी पढ़ें-केरल में बारिश से भारी तबाही, 21 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने सीएम से की बात

आमतौर पर अक्टूबर में बारिश नहीं होती है, लेकिन पिछले कई सालों से मौसम का पैटर्न बदल रहा है। इसका असर उत्तर से दक्षिण तक कई हिस्सों में देखा जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग(IMD) ने चेतावनी दी है कि 18 से 19 अक्टूबर तक उत्तर और दक्षिण के कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। केरल में 20 अक्टूबर से फिर तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 20 तक मध्य भारत, जबकि 21 अक्टूबर तक पूर्वोत्तर भारत में बारिश का दौर बना रहेगा। 

दक्षिण अरब सागर पर बना है लो प्रेशर
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण अरब सागर पर एक लो प्रेशर का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं, बंगाल की खाड़ी से चलने वाली पूर्वी हवाएं फिर से मजबूत स्थिति में हैं। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम भारत में अफगानिस्तान की तरफ से एक पश्चिमी विक्षोभ(western disturbance) बना हुआ है। इससे के चलते कई राज्यों खासकर केरल में बारिश हो रही है। 

यह भी पढ़ें-तबाही की बारिश: केरल में 21 मौत, दर्जनों लापता, पीएम मोदी ने कहा- सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं

रोहतांग दर्रे में बिछी बर्फ की चादर, पर्यटकों को बाहर निकाला
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के लाहौल-स्पीति (Lahaul-Spiti) में तेज बारिश और बर्फबारी से रविवार को कई पर्यटक फंस गए। रोहतांग दर्रे में बर्फ की चादर बिछ गई है। यहां सरचू में ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी के चलते एक पर्यटक की मौत की मौत हो गई। कुंजुम दर्रे से 7 पर्यटकों को रेस्क्यू किया गया। बारालाचा, कुंजुम पास, मनाली, लाहौल-स्पीति, धौलाधार और चंबा की ऊंची चोटियों के अलावा मणिमहेश में बर्फबारी जारी है। फिलहाल रोहतांग दर्रे में पर्यटकों के जाने पर रोक लगा दी गई है। अटल टनल को खुला रखा गया है।

उत्तराखंड में 2-3 दिन भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में दशहरे की छुट्टियों में पर्यटकों की संख्या काफी बढ़ जाती है। इस समय चारधाम यात्रा तथा अन्य पर्यटक स्थलों पर बड़ी संख्या में लोग आए हैं। लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों से अपील की है कि बारिश की संभावना को देखते हुए कुछ दिन अपनी यात्रा टाल दें। यहां अगले 2-3 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को एजुकेशनल इंस्टीट्यूट बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों तथा पुलिस अधीक्षकों को जिलों में पूरी सतर्कता बरतने तथा राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) को हाई अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें-आतिशबाजी का मौसम आने के पहले ही देश के दस शहरों में हवा हुई जहरीली, टॉप टेन यूपी-हरियाणा की स्थिति गंभीर

दिल्ली सहित कई राज्यों का हाल
दिल्‍ली समेत आसपास के इलाकों में रात भर हुई बारिश से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को भी दिल्‍ली-एनसीआर में बारिश की संभावना है। 

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश (Heavy Rain) के चलते पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। हरियाणा में भी बारिश हो रही है। मध्य प्रदेश में भी बारिश हो रही है।

pic.twitter.com/fNZIO7OmcW

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/YZyJnwNlPp

Scroll to load tweet…