पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार के केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक किस्सा मनमोहन सिंह के साथ याद किया है।

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार के दिन निधन हो गया है। देश के कई बड़े नेताओं और हस्तियों ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। ऐसे में कई राजनेता अपने-अपने किस्से मनमोहन सिंग के साथ याद करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन सबके बीच पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार के केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक किस्सा मनमोहन सिंह के साथ याद किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक पोस्ट अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया है। उस पोस्ट के साथ उन्होंने मनमोहन सिंह के साथ अपने किस्से को याद किया। उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा, 'अर्थशास्त्र के उद्भट विद्वान, आर्थिक सुधारों के महानायक डॉ. मनमोहन सिंह जी मौन हो गए। उनके जाने से आर्थिक सुधारों के एक युग का अंत हो गया। उनके आर्थिक सुधारों ने देश के विकास को एक नई दिशा और गति दी थी। वे प्रधानमंत्री थे और मुख्यमंत्री के नाते मुझे उनके सानिध्य में रहने का सौभाग्य मिला था। एक बार मध्यप्रदेश में पाले के कारण फसलों का व्यापक नुकसान हो गया और जब हमने भारत सरकार से किसानों की सहायता का आग्रह किया तो हमें कहा गया कि पाला प्राकृतिक आपदा में आता ही नहीं है इसलिए राहत राशि नहीं मिलेगी। मैं बेचैन हो गया और किसानों के साथ उपवास पर बैठ गया। तब डॉ. साहब का फोन आया और उन्होंने कहा कि आप ऐसा मत करिए, हम हल निकालते हैं। मनमोहन जी ने एक कमेटी बनाई जिसमें दादा प्रणब मुखर्जी जी, श्री शरद पवार जी, श्री पी. चिदंबरम जी के साथ मुझे भी रखा। बाद में कमेटी ने वैज्ञानिक आकलन कर कहा कि पाला प्राकृतिक आपदा है।'

आखिरी वक्त में गुजरा था यहां समय

देश के पीएम पद पर रहते हुए उनका निवास 7 रेसकोर्स रोड पर था। बाद में जब उन्होंने पीएम का पद छोड़ दिया तब वो लुटियंस दिल्ली के मोतीलाल नेहरू रोड़ पर स्थित बंगला नंबर 3 में शिफ्ट हो गए थे। 10 सालों तक पूर्व पीएम मनमोहन सिंह यहां पर रहे थे। इस विशाल टाइप-8 बंगले में मनमोहन सिंह 2014 में नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद आए थे।

ये भी पढ़ें-

ये हैं मनमोहन सिंह के वो यादगार 5 फैसले, जिन्हें देश कभी नहीं भूलेगा

दिल्ली: दिन में ही रात जैसा देखने को मिला नजारा, बारिश के चलते सबकी हालत खराब