बेंगलुरु के एक बीपीओ में काम करने वाली महिला ने सहकर्मी पुरुष का मोबाइल फोन चेक किया तो उसमें 13 हजार न्यूड फोटो मिले। कई फोटो उस महिला के और ऑफिस की अन्य महिलाओं के थे।

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक BPO फर्म में काम करने वाली 22 साल की महिला ने अपने सहकर्मी पुरुष का मोबाइल फोन चोरी से चेक किया। महिला ने फोन की गैलरी में कुछ ऐसा देखा कि वह हैरान रह गई। उसके हाथ-पांव फूल गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महिला यह देखकर हैरान थी कि उसके सहकर्मी के फोन में कई महिलाओं के 13,000 न्यूड फोटो हैं। उनमें उस महिला के न्यूड फोटो भी थे। इसके साथ ही उसी ऑफिस में काम करने वाली कई महिलाओं के न्यूड फोटो थे। महिला उस सहकर्मी के साथ कुछ वक्त के लिए रिलेशनशिप में थी।

न्यूड तस्वीरें देखकर महिला ने सीनियर अधिकारी को दी जानकारी

सहकर्मी के फोन में अपना और ऑफिस की अन्य महिलाओं की न्यूड तस्वीरें देखकर महिला परेशान हो गई। उसने 20 नवंबर को इसकी जानकारी अपने सीनियर अधिकारी को दी। इसके बाद बेलंदूर स्थित बीपीओ ऑफिस के लीगल हेड ने 23 नवंबर को साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी पुरुष कर्मचारी की पहचान आदित्य संतोष के रूप में हुई है।

आरोपी के साथ चार महीने तक रिलेशनशिप में थी महिला

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आदित्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इसके बाद उसे ऑफिस से गिरफ्तार कर लिया गया। आदित्य और उसका मोबाइल चेक करने वाली महिला चार महीने तक रिलेशनशिप में रहे थे। इसी दौरान उसने महिला के साथ अंतरंग पलों की तस्वीरें बिना उसे बताए ले ली थी।

महिला को शक था आदित्य के फोन में हैं उसके वीडियो

महिला को शक था कि आदित्य के फोन में उसके वीडियो हैं। उसने रिकॉर्डिंग हटाने के इरादे से चुपचाप आदित्य का फोन चेक किया था। अपनी और अपने सहकर्मियों की नग्न तस्वीरें मिलने पर उसने इसकी जानकारी सीनियर अधिकारियों को देने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें- कर्नाटक: 3 बच्चों की गला घोंटकर हत्या की फिर फांसी के फंदे से झूले पति-पत्नी, वीडियो में बताई ये वजह

संदेह है कि कुछ तस्वीरें असली फोटो के साथ छेड़छाड़ कर बनाई गई थी। अन्य महिला कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए महिला ने कंपनी के लीगल हेड से तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का आग्रह किया। पुलिस आरोपी के फोन में मिली तस्वीरों की जांच कर रही है। इस संभावना की जांच की जा रही है कि वह इन तस्वीरों का इस्तेमाल ब्लैकमेल के लिए कर सकता है। इसके साथ ही आरोपी के चैट और फोन कॉल की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली: झगड़ा करते-करते गुस्से में पति का कान चबा गई महिला, कर रही थी ये मांग