'...अब मुंबई आकर मिलूंगा' BJP की बंपर जीत, किसने दी ठाकरे ब्रदर्स को चुनौती? । Nishikant Dubey

Share this Video

महाराष्ट्र निकाय चुनाव के परिणाम को लेकर जो रुझान सामने आ रहे हैं उसके बाद महायुति को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। ताजा रुझानों के बाद भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट ने सियासी माहौल को और भी हवा दे दी है। निशिकांत दुबे ने अपने पोस्ट में लिखा है कि मुंबई आकर उद्धव ठाकरे जी तथा राज ठाकरे जी से मिलूंगा। उनके इस पोस्ट को हाल ही में हुए भाषा विवाद और पटक-पटक कर मारेंगे वाली टिप्पणी के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि इस पोस्ट का असल मायना क्या है यह तो फिलहाल आने वाले समय में ही पता चलेगा लेकिन चुनाव परिणाम बेहद रोमांचक होने वाला है।

Related Video