6 मई सुबह की बड़ी खबरें: पंजाब में एक बार फिर धमाका, आर्मी कैंप के बाहर हुआ ब्लास्ट

Share this Video

6 मई सुबह की बड़ी खबरें: जालंधर के बाद अब अमृतसर में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है, जहां खासा कैंप के पास स्थित आर्मी परिसर के बाहर मंगलवार देर रात तेज धमाका हुआ। करीब 11 बजे के बाद हुए इस विस्फोट की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया और लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही पुलिस और सेना की टीमों ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को घेर लिया और सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी। जांच के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों और डॉग स्क्वॉयड को भी बुलाया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, धमाके से कैंप की बाहरी दीवार पर लगी टीन की चादरों को नुकसान पहुंचा है, हालांकि अब तक किसी के घायल होने या बड़े नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video