Delhi Hotel Fire :दिल्ली के मालवीय नगर के जिस होटल में लगी भीषण आग उसका क्या नाम है? इलाके दिल्ली के होटल में ऐसा क्या हुआ कि बचने के लिए लगानी पड़ी छलांग? कुछ मिनटों में होटल कैसे बन गया मौत का जाल?मालवीय नगर अग्निकांड का सच क्या है?
Delhi Malviya Nagar Fire : दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक होटल-कम-गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से कम से कम 21 लोगों की जान चली गई, जबकि 40 से ज़्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग की लपटों ने देखते ही देखते कई मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। बता दें कि कई लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए चौथी मंजिलों से छलांग लगा दी। होटल में आग कैसे लगी, हादसे के वक्त क्या क्या हुआ…इस अग्निकांड की पूरी कहानी एक चश्मदीद ने बयां की है।

छोटे से बच्चे के साथ तीसरे मंजिल से कूद गए लोग
एक स्थानीय निवासी शेर खान ने बताया कि "मैं सुबह दुकान जा रहा था। यहां पहले तो छोटी सी आग लगी थी, फिर वो बढ़ती ही चली गई। आग जैसे-जैसे बढ़ी, ऐसा लगा कि बचने का कोई रास्ता ही नहीं है। लोगों ने नीचे गद्दे बिछाए और तीसरी मंजिल से कुछ लोग एक छोटे बच्चे के साथ उन पर कूद गए। एक महिला ने बताया कि उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया है। पब्लिक ने मदद करने की बहुत कोशिश की, लेकिन समय के साथ हालात और भी गंभीर होते गए।"
धधकती आग के बीच जब मैंने लोगों को बिल्डिंग से कूदते हुए देखा
एक और स्थानीय निवासी ओम ने बताया कि उन्होंने लोगों को धधकती आग के बीच बिल्डिंग से कूदते हुए देखा। "सुबह करीब 9:30 बजे, हमने यहां बहुत भीषण आग देखी। मैं और मेरा दोस्त उस समय स्कूटर पर थे। पूरी बिल्डिंग आग की लपटों में घिरी हुई थी और लोग अलग-अलग तरफ से कूद रहे थे। हमने करीब पांच लोगों को कूदते देखा। एक व्यक्ति का पैर भी टूट गया। पूरी सड़क ब्लॉक हो गई थी और भारी भीड़ जमा थी।"
दिल्ली कमिश्नर ने बताया कितना भयानक था यह हादसा
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस घटना में मरने वालों में 15 से ज्यादा विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (साउथ), अनंत मित्तल ने बताया कि मालवीय नगर के होटल फ्लोरिस में आग लगने की सूचना सुबह 8:48 बजे मिली, जिसके बाद पुलिस और इमरजेंसी सेवाएं तुरंत मौके पर पहुंचीं। उन्होंने आगे कहा कि बचाव और तलाशी अभियान अभी भी जारी है और सभी संबंधित एजेंसियां प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए घटनास्थल पर मौजूद हैं।
विधायक सतीश उपाध्याय ने बयां किया त्रासदी का मंजर
- इस बीच, मालवीय नगर से बीजेपी विधायक सतीश उपाध्याय ने कहा कि इमरजेंसी टीमों की त्वरित कार्रवाई ने इस त्रासदी को और भी गंभीर होने से बचा लिया। उन्होंने आगे बताया कि गेस्ट हाउस में ठहरे कई लोग विदेशी नागरिक थे, जिनमें बांग्लादेश और अन्य सार्क देशों के लोग भी शामिल थे, जो इलाज के लिए दिल्ली आए थे और एक बड़े अस्पताल के सामने स्थित इस बी&बी में रुके हुए थे।
- उन्होंने बताया, अगर एजेंसियों ने समय पर कार्रवाई नहीं की होती, तो घटना और भी बड़ी हो सकती थी। यहां बांग्लादेशी और सार्क देशों के लोग थे जो इलाज के लिए यहां आए थे और इस बी&बी में रुके थे।"


